Political News: दिल्ली के पूर्व सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सैफ अली खान को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना। 

बॉलीवुड के स्टार सैफ अली खान के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर अब सियासत काफी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल....

Jan 17, 2025 - 13:32
77 Views
Political News: दिल्ली के पूर्व सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सैफ अली खान को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट- 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पर हुए हमले के लिए यह दोनों सरकारे जिम्मेदार है।

  • सैफ अली खान के लिए अरविंद केजरीवाल ने की प्रार्थना

बॉलीवुड के स्टार सैफ अली खान के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर अब सियासत काफी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों ही सरकारों में जनता सुरक्षित नहीं है। पहले तो जनता के ऊपर हमले हुआ करते थे लेकिन अब फिल्मी अभिनेताओं को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सैफ अली खान जल्द ही स्वस्थ हो और अपने परिवार के बीच में पहुंचे।

Also Read- Political News: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद शुरू हुई सियासत, शिवसेना के नेता बोले कितनी शर्म की बात है।

  • दोनों सरकारी नहीं दे पा रही सुरक्षा

केजरीवाल ने आगे कहा कि आप लोगों को पता होगा कि महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। अब सैफ अली खान पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया है। अब इतने बड़े सेलिब्रिटीज भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह पायेगी। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल होते हुए दिखाई दे रही है। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती कर रहा है और शूटआउट के ऑर्डर दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उसकी सरकार के अंदर अच्छी पैठ है। उसको किसी का डर नहीं है ऐसा लगता है कि उसकी ऊपर तक अच्छी पहुंच है। इसीलिए लगातार वह बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज को जान से मारने की धमकी दे रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow