Maharashtra: वक़्फ़ संशोधन विधेयक को लेकर खुश हुए धीरेंद्र शास्त्री, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

दोनों सदनों में विरोध के बावजूद भी वक़्फ़ संशोधन विधेयक को पास करा दिया गया है। अब इस पर राष्ट्रपति की तरफ से अंतिम मोहर भी लग चुकी है। विधेयक पास हो जाने बागेश्वर धा...

By INA News Desk
Apr 6, 2025 - 23:12
203 Views
Maharashtra: वक़्फ़ संशोधन विधेयक को लेकर खुश हुए धीरेंद्र शास्त्री, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

वक़्फ़ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास हो जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी खुश होते हुए दिखाई दिए। साथ ही साथ उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

  • इस बिल का जमकर हुआ विरोध

दोनों सदनों में विरोध के बावजूद भी वक़्फ़ संशोधन विधेयक को पास करा दिया गया है। अब इस पर राष्ट्रपति की तरफ से अंतिम मोहर भी लग चुकी है। विधेयक पास हो जाने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर काफी खुश होते हुए नजर आए। उन्होंने मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में एक कथा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ संसद में 200 से ज्यादा वोट पड़े, लेकिन इसके बावजूद बिल का पास होना सनातनियों के लिए सम्मान की बात है।

Also Read: Political: तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दिया बयान, सरकार बनते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे

यह बहुत शर्म की बात है कि विरोध में इतने वोट पड़े हैं, जो सनातन का अपमान करते हैं। लेकिन इसकी बावजूद भी बिल को पास कर लिया गया। वहीं उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने को सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण करार दिया।

  • सनातनियों के लिए गर्व की बात

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा जब वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा हो रही थी तब कई लोग इसके विरोध में थे तो कई लोग इसके पक्ष में थे लेकिन बिल संसद में पास हो गया। लेकिन वक्फ बिल का पारित होना सनातन धर्म के लिए गर्व की बात है क्योंकि यह सनातन धर्म को बचाने के लिए जरूरी कदम था। शास्त्री ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर किसी ने यह नहीं कहा कि वहां अस्पताल या स्कूल बनाया जाए, जबकि राम मंदिर के लिए कई लोग कहते थे कि उस जगह पर अस्पताल या स्कूल बने।

हिन्दू ग्राम को लेकर छिड़े बवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदू ग्राम की हमारी परिकल्पना को लोगों ने गलत तरीके से ले लिया है। दरअसल, हमारी समिति ने जमीन खरीद कर उन लोगों को दिया है जिनके पास घर नहीं है। क्रय विक्रय नहीं हो रहा है यानी कि न कोई खरीद रहा है, न कोई बेच रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement