Hardoi: जिला गंगा समिति में नये सदस्यों को नामित किये जाने के सम्बन्ध में मांगे गए आवेदन। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिला गंगा समिति में दो श्रेणियों में नये सदस्यों को नामित किया जाना है। जिसके लिए जनपद

Mar 17, 2026 - 18:20
35 Views
Hardoi: जिला गंगा समिति में नये सदस्यों को नामित किये जाने के सम्बन्ध में मांगे गए आवेदन। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जिला गंगा समिति में दो श्रेणियों में नये सदस्यों को नामित किया जाना है। जिसके लिए जनपद के नागारिक आवेदन कर सकते है। प्रथम श्रेणी में ब्लॉक सांडी के तेरवा पुरसौली, जैतपुर, मंसूरपुर, उमरौली, और नगरा साहसी छोछपुर, कटरी छोछपुर, चंद्रपुर पंसाला, ब्लॉक बिलग्राम में कटरी बिछुईया, कटरी परसोला, कटरी  बिलुही (जरैला), कटरी छिबरामऊ, मयौरा(कटरी महदेवा), ब्लाक माधौगंज में कुतुआपुर सिसला, माहिमपुर और मगरहा, ब्लॉक मल्लावां में मंसूरनगर, शाहपुर पंवार पंसाला, शाहपुर पंवार सिसला। द्वितीय श्रेणी में वांच्छनीय अहर्ता जिसमें जिले के समस्त सम्मानित व्यपारीगण जिनके द्वारा नदी संरक्षण, जल संरक्षण, परम्परागत जलस्रोतों का संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया गया हो।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त श्रेणियों में आवेदन करने हेतु, विस्तृत बायोडाटा के साथ कार्य आख्या सहित आवेदन कार्यालय प्रभागीय निदेशक/सदस्य संयोजक, जिला गंगा समिति को प्रकाशन तिथि से 15 दिनों के अंदर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही यह भी कहा कि आवेदन के दौरान किसी भी असुविधा हेतु जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, अश्विनी कुमार मिश्र के मोबाइल न०-9415007017 पर संपर्क करें।

Also Read- Hardoi: विद्यालयों के कायाकल्प पर डीएम सख्त, सभी विभागों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow