Political: सीएम हिमंत विश्व शर्मा बोले- असम से चार बांग्लादेशियों को पकड़ा गया, भेजा गया वापस अपने घर
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि हाल ही में असम से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के खिला.....
अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ असम में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां सुरक्षा एजेंसियों ने चार बांग्लादेशियों को हिरासत में लेकर उनको उनके घर वापस भेज दिया।
- अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ असम में एक्शन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक बयान में बताया कि असम के श्रीभूमि जिले में चार बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया है। शर्मा ने कहा कि यह कदम अवैध घुसपैठ के खिलाफ राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई का है।आगे कहा कि असम पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी।
- अवैध बांग्लादेशियों पर हो रही कार्रवाई
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि हाल ही में असम से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। श्रीभूमि जिला पुलिस ने अपनी कड़ी निगरानी के तहत दो और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें वापस भेज दिया।
Also Read: Hathras News: विद्यार्थी परिषद ने सांसद रामजीलाल सुमन, अखिलेश यादव का पुतला फूंका
शर्मा ने कहा कि असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान इरफान खान और नूरुल अफसर के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि असम पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी।
- अवैध बांग्लादेशियों को लेकर बोले मुख्यमंत्री
हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य की पुलिस ने भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश के छह नागरिकों को पकड़ा और उन्हें बांग्लादेश के प्राधिकारियों को सौंप दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘असम में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि असम पुलिस ने सख्त निगरानी रखते हुए इन छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार भेज दिया।
पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान मुस्तफिजुर रहमान, कब्बो क्रूज, मोहम्मद लेलिन मिया, सिराजुल इस्लाम, सैफुल इस्लाम और मुक्तार हुसैन के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध-बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?











