Hathras News: विद्यार्थी परिषद ने सांसद रामजीलाल सुमन, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

तालाब चैराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देश के राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति को विवादित बयान देने वाले सपा सांसद की सदस्यता और सपा की मान्यता समाप्त करने और आपत्ति जनक बयान को संसद ...

Mar 30, 2025 - 22:05
 0  30
Hathras News: विद्यार्थी परिषद ने सांसद रामजीलाल सुमन, अखिलेश यादव का पुतला फूंका
सांसद रामजीलाल सुमन व अखिलेश यादव का पुतला फुंकते विद्यार्थी परिषद कार्यकर्त्ता

By INA News Hathras.

हाथरस: रामजीलाल सुमन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा, विद्यार्थी परिषद ने चनजसं दहन कर सदस्यता और सपा की मान्यता समाप्त करने की मांग की है। हाथरस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर क्षेत्रीय संयोजक विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तालाब ओवरब्रिज के नीचे परिषद के कार्यकर्ता जुटे।

राणा सांगा का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राणा सांगा अमर रहे के नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सांसद रामजीलाल के विरुद्ध नारेबाजी और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

Also Read: Hardoi News: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने किया मिलेट्स स्टोर का उद्घाटन, कलेक्ट्रेट परिसर में हुयी शुरुआत

तालाब चैराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देश के राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति को विवादित बयान देने वाले सपा सांसद की सदस्यता और सपा की मान्यता समाप्त करने और आपत्ति जनक बयान को संसद की कार्यवाही से हटाए जाने की मांग की। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि संसद में सपा सांसद द्वारा दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक है।

ऐसे बयान को संसद की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए और जन जन की आस्था के केंद्र शूरवीर राणा सांगा के विरुद्ध अमर्यादित, अशिष्ट और घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद की सदस्यता समाप्त हो साथ ही विवादित बयान का समर्थन किए जाने के कारण सपा की मान्यता समाप्त की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow