Hathras News: तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान ने किया

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की उपलब्धियोंध्योजनाओं के संबंध में दी गई जा...

Mar 27, 2025 - 23:53
 0  30
Hathras News: तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान ने किया
लाभार्थियों के साथ सांसद अनूप प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि

By INA News Hathras.

हाथरस: एमजी पाॅलिटेक्निक में केन्द्र सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आट वर्ष पूर्ण होने पर तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारम्भ सांसद अनुप प्रधान ने किया। सांसद विधायक आदि जनप्रतिनिधियों ने जिला उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना टूल किट, ओ.डी.ओ.पी. टूल किट, इनवेस्टर शील्ड, श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा भवन निर्माण कर्मकार प्रमाण पत्र, लाइसेन्स, कौशल विकास विभाग द्वारा प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र वर्दी एवं पुस्तक, आई.टी.आई. द्वारा टॉपर प्रमाण पत्र, रोजगार प्रमाण पत्र, अप्रेन्टिस प्रमाण पत्र, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ट्रेनिंग प्रमाण पत्र, पी.ओ. डूडा विभाग द्वारा प्रमाण पत्र, फैमिली आई.डी. कार्ड, वाद्य यंत्र देकर सम्मानित किया।

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की उपलब्धियोंध्योजनाओं के संबंध में दी गई जानकारी। महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। एम.जी. पॉलिटेक्निक परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, आपदा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ए.आर. कॉपरेटिव विभाग, जिला पंचायत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, डूडा विभाग, बैंकर्स, स्वयं सहायता समूह तथा पॉलीटेक्निक की छात्र, छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का सासंद जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की।

Also Read: Hathras News: पुलिस ने स्टॉल लगा लोगों किया जागरूक

प्रदर्शनी निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान सासंद जनप्रतिनिधिगणों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। सासंद सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पट्का पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामचन्द्र बालिका इं.का. हाथरस की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

राजकीय बालिका इ.का. हाथरस की छात्राओं कत्थक नृत्य तथा आ.डी. डिग्री कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित लघु फिल्म एवं वीडियो का प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र, छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow