Hathras News: पालिकाध्यक्ष का ब्लॉक में चल रहे मेले के समापन पर स्वागत

इन आठ सालों में सरकार द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी कि जब से हमारी प्रदेश सरकार ने पदभार संभाला, तब से लेकर अब तक का यह सफर कई चुनौतियों और अवसरों से भरा रहा है। पहले के मुकाबले आज हमारा ....

Mar 27, 2025 - 23:45
 0  46
Hathras News: पालिकाध्यक्ष का ब्लॉक में चल रहे मेले के समापन पर स्वागत
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का स्वागत करते ब्लॉक कर्मी

By INA News Hathras.

हाथरस: ब्लॉक परिसर में सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन हाथरस ब्लॉक पर मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने भाग लिया। हाथरस ब्लॉक के अधिकारियों ने पुष्प एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायक समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया और उनको बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Also Read: Lucknow News: अमृत 2.0 की 14वीं एसएचपीएससी की बैठक संपन्न, बैठक में 452.51 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की 20 परियोजनायें अनुमोदित

इन आठ सालों में सरकार द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी कि जब से हमारी प्रदेश सरकार ने पदभार संभाला, तब से लेकर अब तक का यह सफर कई चुनौतियों और अवसरों से भरा रहा है। पहले के मुकाबले आज हमारा प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं।

मंचासिन उपस्थिति ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य शेलू पहलवान, बीडीओ देवेन्द्र पाल सिंह, एडीओ महेश वर्मा, एडीओ राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना ग्रामीण सरोज जी, एपीओ रेनू मोर्या, प्रधान गुल मोहम्मद, मोती राम, वीरपाल सिंह, सभासद दिनेश सिंह (नन्ने), सभासद सुनील कुशवाह, आदि ब्लॉक कर्मचारीगण एवं अंगणवाडी और स्वयं सहायक समूह उपस्थिति रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow