Hathras News: व्यापार मण्ड़ल के शपथ ग्रहण को लेकर हुई बैठक

नगर के सरक्यूलर रोड पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी अलीगढ मंडल विजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में यश मैटल पर आहूत हुई। बैठक का नेतृत्व जिला....

By INA News Desk
Mar 24, 2025 - 23:55
50 Views
Hathras News: व्यापार मण्ड़ल के शपथ ग्रहण को लेकर हुई बैठक
विजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में बैठक करते व्यापारी

By INA News Hathras.

हाथरस: नगर के सरक्यूलर रोड पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी अलीगढ मंडल विजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में यश मैटल पर आहूत हुई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय राघव ने किया, संचालन जिला महामंत्री दीपक वार्ष्णेय ने किया।

बैठक में अप्रैल माह में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह एवं हाथरस में होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन के संबध में चर्चा हुई।

Also Read: Hathras News: एस०पी० इंटर कॉलेज में मनाया विश्व टीवी दिवस

बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय ने आगामी कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने हेतू समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया।

बैठक में मुख्य रूप से पंकज अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री अनुज मित्तल, नगर महामंत्री मयंक वार्ष्णेय ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री शेखर वार्ष्णेय, युवा कोषाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, युवा नगर मंत्री भरत बाबू ,युवा नगर उपाध्यक्ष प्रशांत गोयल आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow