Hardoi News: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने किया मिलेट्स स्टोर का उद्घाटन, कलेक्ट्रेट परिसर में हुयी शुरुआत
संयुक्त कृषि निदेशक ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों को बताया कि श्री अन्न (मिलेट्स) से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए सर्वाेत्तम है। मिलेट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर ब...
By INA News Hardoi.
हरदोई में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्यवर्धक श्री अन्न मिलेट्स उत्पाद अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आमजन को सहजता से उपलब्ध कराने हेतु मिलेट्स स्टोर की स्थापना कलेक्ट्रेट परिसर हरदोई में की गयी है, जिसका उद्घाटन आज अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) प्रियंका सिंह ने फीता काटकर किया।
उक्त कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील सदर, जिला विकास अधिकारी, डी०सी० मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, एवं मिलेट्स स्टोर के पोप्राइटर श्रीम त्रिपाठी के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
श्रीम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि स्थापित मिलेट्स स्टोर में उत्तम कोटि के श्री अन्न द्वारा निर्मित कुकीज, नमकीन, फ्लैक्स, पोहा एवं स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद गुणवत्तापूर्ण मिठाई बिक्री हेतु उपलब्ध होती रहेगी।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों को बताया कि श्री अन्न (मिलेट्स) से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए सर्वाेत्तम है। मिलेट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। मिलेट्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
मिलेट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। मिलेट्स में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मिलेट्स में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। मिलेट्स में मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
उन्होने सभी लोगों से अपील की कि वह अपने खाने में अधिक से अधिक मोटे अनाजों को प्रयोग करे कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों द्वारा मिलेट्स स्टोर से श्री अन्न से बने उत्पादों को अधिक संख्या में क्रय किया गया।
What's Your Reaction?











