Crime News: महिला का बेड बॉक्स के अंदर मिला शव, पति समेत तीन गिरफ्तार, वजह जान का रह जाएंगे दंग

इस मामले में पुलिस के द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। मामले को लेकर पता चला कि 35 साल की अंजू उर्फ अंजलि आशीष के साथ में रहा करती थी। कुछ दिन प...

By INA News Desk
Mar 30, 2025 - 22:09
86 Views
Crime News: महिला का बेड बॉक्स के अंदर मिला शव, पति समेत तीन गिरफ्तार, वजह जान का रह जाएंगे दंग
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में एक महिला का पुलिस ने बेड बॉक्स के अंदर से शव बरामद किया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया तो पति समेत 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जिन से लगातार पूछताछ जारी है।

  • बेड बॉक्स में हत्या के बाद छुपाया गया था शव

देश की राजधानी दिल्ली के एक इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला का घर के अंदर बेड बॉक्स के अंदर से पुलिस ने शव को बरामद किया। इस मामले में पुलिस के द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। मामले को लेकर पता चला कि 35 साल की अंजू उर्फ अंजलि आशीष के साथ में रहा करती थी।

Also Read: Political: सीएम हिमंत विश्व शर्मा बोले- असम से चार बांग्लादेशियों को पकड़ा गया, भेजा गया वापस अपने घर

कुछ दिन पहले अंजू ने अपने पति को तीन लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था और उसके बाद अपने माता-पिता के घर चली गई थी। जिसके बाद 21 मार्च को अंजू का पति आशीष उसके घर लुधियाना पहुंचा और अपनी पत्नी को वहां से लेकर दिल्ली पहुंच गया। जहां 23 मार्च को तीनों लोगों ने अंजू की हत्या कर दी।

  • बेड बॉक्स में रखा गया था महिला का शव

इस घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे जिसमें महिला का पति आशीष, मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा, अभय कुमार झा उर्फ सोनू शामिल था। इन लोगों ने 23 मार्च को महिला की हत्या की। उसके बाद मकान मालिक विवेकानंद के घर में बेड बॉक्स के अंदर शव को डाल दिया। जिसके बाद तीनों लोग जयपुर चले गए, जहां से महिला का पति आशीष बिहार निकल गया। पुलिस ने दो आरोपियों को फिलहाल में गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी उसके पति की तलाश की जा रही है। पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी उस वक्त हुई जब 28 मार्च को विवेक विहार थाने को सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आने के संबंध में पीसीआर पर कॉल आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घर का दरवाजा बाहर से बंद था उसको खोला गया और उसके उन्हें अंजू का कंबल में लिपटा और एक बैग में बेड के अंदर रखा हुआ शव मिला। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वही महिला के पति आशीष की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement