Viral News: शादी के दौरान महिलाओं ने बारातियों के साथ किया ऐसा मजाक, गुस्से में आ गए चाचा

अक्सर देखा जाता है कि जिस घर में शादी समारोह का कार्यक्रम होता है उस वक्त में लोग अपने सभी अरमानों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाते हैं। वही बारात जब लड़की के घर पर दस्तक देती है तो हंसी मजा....

By INA News Desk
Mar 30, 2025 - 22:36
63 Views
Viral News: शादी के दौरान महिलाओं ने बारातियों के साथ किया ऐसा मजाक, गुस्से में आ गए चाचा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी समारोह के दौरान कुछ महिलाएं बारातियों से मजाक कर देती है लेकिन बारात में मौजूद एक चाचा को गुस्सा आ जाता है और जमकर अपनी भड़ास निकालने लगते हैं।

  • चाचा से मजाक करना महिलाओं को पड़ा महंगा

अक्सर देखा जाता है कि जिस घर में शादी समारोह का कार्यक्रम होता है उस वक्त में लोग अपने सभी अरमानों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाते हैं। वही बारात जब लड़की के घर पर दस्तक देती है तो हंसी मजाक की रस्में भी शुरू हो जाती है। लेकिन कभी-कभी हंसी मजाक की रस्मे कुछ लोगों को महंगी भी पड़ जाती हैं। ऐसा ही शादी समारोह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि शादी का घर है। बाराती और घराती के कुछ लोग एक साथ बैठे हुए हैं और कोई रस्म निभाई जा रही है।

Also Read: आरजेडी सांसद बोले नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन खराब, शिंदे जैसा उनका होगा हाल

इसी दौरान नजर आता है कि पीछे एक लड़की प्लास्टिक के गिलास में दही लिए खड़ी है। एक महिला तभी उस गिलास में से थोड़ा सा दही निकालती है और सामने बैठे एक शख्स के मुंह पर लगा देती है। वो अभी उठकर कुछ रिएक्ट कर ही रहा था कि इतने देर में दूसरी महिला किसी दूसरे शख्स के साथ ऐसा ही मजाक कर जाती है। लेकिन महिला को मजाक करना महंगा पड़ जाता है और चाचा को इस कदर गुस्सा आता है कि खड़े होकर वह मजाक करने वाली महिला को ढूंढने लगते हैं।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @geetappoo के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'बिहार की शादी में दूल्हे की सहेलियों ने दूल्हे के पिता के साथ कुछ ऐसा कर दिया।' वही इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक इस वीडियो को 4 लाख़ 65 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं 1286 लोगों ने इस पर लाइक किए हैं।

जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा जितनी भी बेहुदगी वाली बात होती है, सभी को रिवाज बना दिया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा ये साली नहीं होंगी, रिश्ते में समधन लगती होंगी, कई जगह पर समधनों के शादी के दौरान समधी के साथ इस तरह की मजाक करने की रिवाज है। तीसरे यूजर ने लिखा ये तो गलत है। जबकि कई यूजर्स ऐसे हैं जो इमोजी लगाकर वीडियो पर लाइक कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow