आरजेडी सांसद बोले नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन खराब, शिंदे जैसा उनका होगा हाल

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। अब राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कु...

Mar 30, 2025 - 22:33
 0  60
आरजेडी सांसद बोले नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन खराब, शिंदे जैसा उनका होगा हाल

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन खराब चल रहा है।

  • शिंदे जैसा नीतीश कुमार का होगा हाल

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। अब राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने रोहतास में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा 13 करोड लोगों वाले राज्य बिहार की अब स्थिति खराब होती हुई दिखाई दे रही है।

Also Read: Maharashtra: महाराष्ट्र में बनी एक मस्जिद में हुआ जोरदार धमाका, इलाके में फैली दहशत

यहां एक बीमार व्यक्ति प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है। अब समय आ गया है कि प्रदेश में इस सरकार को बदलना है और बीमार नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना है। क्योंकि सही समय पर अगर सही फैसला नहीं लिया गया तो नीतीश जी का शिंदे जैसा हाल होगा।

  • नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने भी साधा था निशाना

कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह यह कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान इधर-उधर देख रहे थे और राष्ट्रगान का अपमान कर रहे थे। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन पर जमकर निशाना साधने का काम किया था, कहा था कि नीतीश कुमार जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया था, ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उनका मानसिक संतुलन पूरी तरीके से खराब हो चुका है अब वह सत्ता चलाने लायक नहीं है। बताते चलें कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के साथ अपनी सरकार चला रहे हैं और इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow