Viral News: अचानक से सड़कों पर बहने लगे इंसान, बचाने के लिए पहुंचे लोग
बारिश की मौसम का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब बारिश का मौसम आता है तो लोग इसमें मस्तियां करने लगते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि उनकी फसल बारिश की सहारे ही चल...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर कुछ लोग बहते हुए दिखाई देते हैं। वहीं बहते हुए लोगों को बचाने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर मदद करते हुए दिखाई देते हैं।
- सड़कें बनी नदिया बहने लगे लोग
बारिश की मौसम का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब बारिश का मौसम आता है तो लोग इसमें मस्तियां करने लगते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि उनकी फसल बारिश की सहारे ही चलती है तो कुछ लोग ऐसे होते है जो बारिश ज्यादा होने पर परेशान होने लगते हैं। तो वही ज्यादा बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में बादल फटने लगते हैं। कई जगह तो बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता है।
Also Read: MP News: ग्वालियर के अस्पताल में हुआ धमाका, इलाके में मचा हड़कंप
सड़कों पर बहते हुए पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है भारी बारिश के कारण पानी भर गया है और तेजी से बह रहा है। इसी बीच वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का पानी में बहता हुआ जा रहा है और लोग खड़े होकर देख रहे हैं। एक बच्चा उसे रोकने की कोशिश करता है मगर सफल नहीं हो पाता है।
इसके तुरंत बाद एक लड़की भी बहते हुए आती है जिसे बचाने के लिए दो लोग तुरंत पानी में उतर जाते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग कहने लगते हैं लड़कें को बचाने के लिए कोई नहीं उतरा और लड़की आई तो उसे बचाने के लिए कई लोग आ गए।
- वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @ShoneeKapoor नाम से X प्लेटफार्म से अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'जिस तरह से उन्होंने लड़के को जाने दिया और लड़की को बचाया'। इस को अभी तक 66000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।
The way they let the boy go and save the girl???? pic.twitter.com/yl2v1shNTN — ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) February 20, 2025
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा यही सच है जीवन का। दूसरे यूजर ने लिखा लड़की का चक्कर है बाबू भैया। तीसरे यूजर ने लिखा और ये लोग समानता की बात करते हैं। चौथे यूजर ने लिखा औरत स्मार्ट नहीं है, आदमी बेवकूफ हैं। वही इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे।
What's Your Reaction?