पति से इस कदर परेशान हुई महिला सीमा पार कर भारत में पहुंची, BSF ने पकड़ा।

एक महिला ने पाकिस्तान की सीमा को पार करते हुए भारत में एंट्री कर ली। महिला के भारत में एंट्री करते ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ...

By INA News Desk
Mar 19, 2025 - 11:03
136 Views
पति से इस कदर परेशान हुई महिला सीमा पार कर भारत में पहुंची, BSF ने पकड़ा।

पाकिस्तान की रहने वाली एक महिला अपने पति से इस कदर परेशान हो गई कि उसने सीमा पारकर भारत में आने का फैसला कर लिया। लेकिन महिला पर बीएसएफ की नजर पड़ गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

  • महिला ने पार की पाकिस्तान की सीमा

राजस्थान से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने पाकिस्तान की सीमा को पार करते हुए भारत में एंट्री कर ली। महिला के भारत में एंट्री करते ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उसकी हिरासत में ले लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले पर श्रीगंगानगर जिले के एसपी गौरव यादव ने बताया कि बीएसएफ के द्वारा कल एक महिला को बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया था। जिसने अंतरराष्ट्रीय भारत और पाकिस्तान की सीमा को पार करने का काम किया था। महिला से पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से सीमा को पार करने की कोशिश कर रही थी लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला वैसे ही उसने पाकिस्तान की सीमा को पार करते हुए भारत में एंट्री कर ली। पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है।

Also Read- Crime News: दोस्त ने की दोस्त की बेरहमी से हत्या, शरीर के किए कई टुकड़े।

  • पति से परेशान चल रही थी महिला

महिला से पुलिस अधिकारी के द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने पति से काफी दिनों से परेशान चल रही थी और पति से परेशान होने की वजह से वह सीमा को पार करने के लिए इंटरनेशनल सीमा पर पहुंचा करती थी जिसे वह अपने पति से छुटकारा पाकर भारत में पहुंच जाए। महिला के पास से अभी तक कोई भी ऐसी संदेह चीज बरामद नहीं हुई जिससे शक जताया जाए की महिला यहां किसी मकसद से आई थी।

लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि महिला का आखिरकार पूरा मकसद किया था। महिला ने पूछताछ में अपना नाम अमायरा बताया और उम्र 30 साल बताई। वही सेना के अधिकारियों का कहना है कि मामला अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां महिला ने तारबंदी को पार किया और भारत में एंट्री की। फिलहाल में महिला से पूछताछ की जा रही है कि उसका भारत में एंट्री करने का असली मकसद क्या है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow