Bihar News: महिलाओं पर नारी शक्ति का दिखा अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई। 

बिहार में महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति लगातार जागरूक करने का सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। जिसका अब असर होता हुआ...

By INA News Desk
Mar 20, 2025 - 10:20
64 Views
Bihar News: महिलाओं पर नारी शक्ति का दिखा अवतार, थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई। 

Bihar News: बिहार में नारी शक्ति का असर होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां महिलाओं ने थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते हुए दिखाई दिए।

  • थाने के बाहर महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

बिहार में महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति लगातार जागरूक करने का सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। जिसका अब असर होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां कुछ महिलाओं ने थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद पुलिसकर्मी इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते हुए दिखें। जिसके कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। बताते चलें कि मामला गया जिले के खिजरसराय का है। यहां थाने के बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं इकट्ठी हुई जैसे ही थाने का गेट खुला वैसे ही महिलाएं पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी। महिलाओं की संख्या अधिक होने की वजह से दरोगा काफी घबरा गया। महिलाओं से जान बचाने के लिए दरोगा थाने के अंदर घुस गया और गेट बंद कर अपनी जान बचाई। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पहले पुलिस वालों ने मारपीट की और उसके बाद हम लोगों ने पुलिस को खदेड़ने का काम किया।

Also Read- Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों को दी नसीहत, बोले- राज धर्म का करें पालन।

  • महिला की गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर हंगामा

महिलाओं के द्वारा थाने के बाहर हंगामा किए जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव में एक घटना हुई थी। यहां विनोद नाम का एक शख्स अपने भाई से मिलने 15 मार्च को उसके घर पर गया हुआ था। जहां कुछ लोगों के द्वारा उसके ऊपर हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस के द्वारा एक महिला के खिलाफ कार्रवाई करती है उसको थाने में लाया गया। जिसके बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे जेल भेज दिया गया। महिला के परिवार के लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो परिवार के लोग थाने के बाहर पहुंच गई जहां पर उनके द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस मामले में पुलिस के द्वारा कुछ महिलाओं पर कार्रवाई भी की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow