Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों को दी नसीहत, बोले- राज धर्म का करें पालन।
नागपुर में हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा हो गई और इस हिंसा में कई लोगों को चोट भी आए। हिंसा को शांत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...
महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री ऐसा बयान न दे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
- अटल बिहारी बाजपेई का याद दिलाया संदेश
नागपुर में हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा हो गई और इस हिंसा में कई लोगों को चोट भी आए। हिंसा को शांत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस बीच उन्होंने बुधवार को अपने मंत्रियों के साथ में एक बैठक की। उन्होंने अपने मंत्रियों को सलाह दी है कि उन्हें अपने बयानों से बचना चाहिए जिस किसी भी तरीके की नफरत ना फैले। उन्होंने यह बयान नागपुर में हुई हिंसा के बाद में दिया है और उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात कही है। उनके द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेई के एक बयान का भी जिक्र किया गया जिसमें उन्होंने कि एक बार कहीं इसका जिक्र किया था कि एक मंत्री के तौर पर हमें राज धर्म (शासक के कर्तव्य) का पालन करना होता है। हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है और संविधान कहता है कि किसी की भावना आहत न हो ऐसा काम करें।
Also Read- Maharashtra News: नागपुर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, जमकर हुई आगजनी, घटना पर देवेंद्र फडणवीस की नजर।
- नितेश राणे के बयान पर विपक्ष का हमला
नितेश राणे हमेशा से अपने विवादित बयानों में बने रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिससे माहौल खराब होता हुआ दिखाई दिया। जिसको लेकर विपक्ष ने राज्य विधानमंडल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि राणे के बयान समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं और एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दे सकते हैं। इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों को बोलते समय संयम बरतना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी टिप्पणियों से समाज में दुश्मनी न फैले। आगे कहा कि कभी-कभी युवा मंत्री कुछ असंयमित बयान दे देते हैं, और ऐसे समय में वे उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करके उन्हें समझाते हैं कि एक मंत्री के रूप में उन्हें संयम रखने की जरूरत है। उन्होंने यह बयान जयंत पाटिल द्वारा ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025’ के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में दिया है।
What's Your Reaction?











