Maharashtra News: धीरेंद्र शास्त्री की कार्यक्रम में अचानक से मच गई भगदड़, भीड़ को काबू करने में आई दिक्कत।

भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पास बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया ...

By INA News Desk
Jan 6, 2025 - 14:10
122 Views
Maharashtra News: धीरेंद्र शास्त्री की कार्यक्रम में अचानक से मच गई भगदड़, भीड़ को काबू करने में आई दिक्कत।
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच जाने के बाद पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। यहां प्रशासन ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू करने का काम किया।

  • भभुति लेने के लिए अचानक से मच गई भगदड़

भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पास बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को कथा सुनाइए और इसी दरमियान उन्होंने अपने भक्तों से कहा कि आप सभी लोगों को मैं भभूति दूंगा। आप तमाम लोग एक-एक करके आएं, पहले महिलाएं आएंगी और उसके बाद पुरुष आएंगे। इसके बाद महिलाओं ने पहले लाइन लगे फिर पुरुषों ने बाद में लाइन लगाई। लेकिन अचानक से भीड़ बेकाबू हो गई और इस दरमियान भगदड़ मच गई। सभी लोग भभूति पाने के लिए सबसे आगे पहुंचाने की कोशिश करने लगे।

Also Read- Political News: बीजेपी ने शुरू किया मुस्लिम इलाकों में सदस्यता अभियान, मिल रहा लोगों का साथ।

  • पुलिस ने भीड़ को करा काबू

भभूति पाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री के भक्तों ने उनके आदेशों का पालन न करते हुए सबसे आगे पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन ऐसे में स्थिति इतनी खराब हो गई की एक के ऊपर एक लोग गिरने लगे। वही मौके पर मौजूद धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से अपील की कि वह व्यवस्था बनाए रखें ऐसे भगदड़ में नुकसान हो सकता है। इसके बाद पुलिस और बाउंसरों ने सक्रिय रूप से लोगों को हटाने की कोशिश की। इस भगदड़ के दौरान सबसे ज्यादा महिलाओं को काफी परेशानी दिखाई दी क्योंकि उनके पास में छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे। वही समय रहते पुलिस ने भीड़ को काबू करने का काम किया। वहीं इस भगदड़ में कुछ लोगों को मामूली चोटे आई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement