Maharashtra News: आदमखोर तेंदुए का आतंक, एक बच्ची को बनाया अपने हमले का शिकार, इलाके में फैली दहशत।
ग्रामीण तेंदुए की वजह से दहशत में है क्योंकि लगातार तेंदुआ लोगों पर अपने हमले का शिकार बना कर उनको निशाना बना रहा है। बीते कई महीने से लगातार....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
महाराष्ट्र में एक आदमखोर तेंदुए का आतंक देखने को मिला जहां पर उसने एक मासूम बच्ची को अपने हमले का शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनी फैल गई तो स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं।
- तेंदुए के आतंक से दहशत में लोग
जलगांव जिले के चालीसगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव के लोग इस वक्त काफी दहशत में दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण तेंदुए की वजह से दहशत में है क्योंकि लगातार तेंदुआ लोगों पर अपने हमले का शिकार बना कर उनको निशाना बना रहा है। बीते कई महीने से लगातार तेंदुआ लोगों की नींदों को हराम किए हुए हैं। वही बताया गया कि शुक्रवार 3 जनवरी को 14 साल की बच्ची पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। ये घटना चालीसगांव के रंजनगांव शिवरा की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
Also Read- भव्य महाकुम्भ: आस्था की डुबकी लगाने आ रहे श्रद्धालु मेला की सजावट देखकर हो रहे आकर्षित
- तेंदुए ने चार महीने में तीन बार किया शिकार
आदमखोर तेंदुआ लगातार इंसानों पर शिकार करता हुआ दिखाई दे रहा है। गांव के रहने वाले लोगों का कहना है कि लगातार बीते 4 महीने से घात लगाकर इंसानों के ऊपर तेंदुआ शिकार करता नजर आ रहा है। अभी तक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया है जिसमें एक चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। वही हाल ही में घटित चार साल की बच्ची की मौत के मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंज्या पवार अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ इस खेत में घर बनाकर रह रहे थे। कंज्या परिवार की बेटी नींबू के बगीचे में खेल रही थी, जिसका नाम रसाला था, जो महज 4 साल की थी।
इसी दौरान खेत में छिपे एक तेंदुए ने इस बच्ची को पीछे से पकड़ लिया और खींचकर खेत में ले गया। जब तक परिवार कुछ कर पाता तेंदुआ काफी दूर तक जा चुका था वहीं आसपास के लोगों की मदद से तेंदुए का पीछा किया गया तो तेंदुआ लोगों को देखकर भाग गया लेकिन जब तक 4 साल की बच्ची की मौत हो चुकी थी। तेंदुए के आतंकी वजह से इस वक्त लोग काफी दहशत में है और परेशान भी हैं। लोगों का कहना है कि लगातार तेंदुआ हम लोगों पर हमला कर रहा है सही समय पर अगर इसको नहीं पकड़ा गया तो भी है और लोगों की जान ले सकता है।
What's Your Reaction?






