Leopard News: तेंदुआ आदमखोर तेंदुए ने एक महीने में आठ लोगों को बनाया अपना निवाला, इलाके में फैली दहशत। 

यहां तेंदुए के द्वारा 2 दिन में दो महिलाओं को अपने हमले का शिकार बनाया है। इस हमले में ....

Oct 17, 2024 - 13:16
95 Views
Leopard News: तेंदुआ आदमखोर तेंदुए ने एक महीने में आठ लोगों को बनाया अपना निवाला, इलाके में फैली दहशत। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उदयपुर में एक तेंदुआ आदमखोर बन गया। यहां तेंदुए के द्वारा 2 दिन में दो महिलाओं को अपने हमले का शिकार बनाया है। इस हमले में दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी है। वही इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

  • आदमखोर तेंदुए से दहशत में लोग

राजस्थान के उदयपुर में इस वक्त लोग काफ़ी दहशत में है। लगातार आदमखोर तेंदुआ इंसानों को अपने हमले का शिकार बन रहा है जिससे उनकी मौत हो रही है। तेंदुए के हमले से गांव के लोग काफी दहशत में है और अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। वही ग्रामीणों का कहना है कि जब भी हम लोग अपने खेतों की तरफ जाते हैं वैसे ही आदमखोर तेंदुआ हम लोगों पर हमला कर देता है। आदमखोर तेंदुए को लेकर वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है और तेंदुए को सीधे गोली मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए।

  • अब तक तेंदुए से आठ लोगों की मौत

इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 18 सितंबर से लगातार सूचना मिल रही है कि एक आदमखोर तेंदुआ लगातार लोगों के ऊपर हमला कर रहा है। इस हमले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वही दो दिन में दो महिलाओं की मौत के मामले में अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई।

Also Read- Bijnor News: पूर्व सैनिक व गुलदार के बीच संघर्ष में गुलदार की मौत।

पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वही वन विभाग की टीम लगातार आदमखोर तेंदुए को तलाश रही है। जिससे आगे तेंदुआ किसी को भी अपने हमले का शिकार न बना सके। ग्रामीणों में दहशत का माहौल काफी देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow