Maharashtra News: मां की गोद से बच्चे को लेकर भागा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत। 

Mar 7, 2025 - 13:13
137 Views
Maharashtra News: मां की गोद से बच्चे को लेकर भागा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत। 

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके में तेंदुए ने अपने कदमों से इलाके में दहशत फैला दी। आलम यह हो गया है कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे तो वहीं वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे।

  • तेंदुए ने एक बच्चे पर किया हमला

महाराष्ट्र की जलगांव में एक मां की गोद को तेंदुए ने सूना कर दिया। यहां तेंदुए ने घात लगाकर बच्चे के ऊपर हमला किया और उसको अपने साथ ले गया। फिर उसकी मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। मामले को लेकर बताया गया की घटना यावल तहसील के किंगांव इलाके की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 2 से 3.30 बजे के बीच मां-बेटे घूम रहे थे। मां की गोद में 7 साल का मासूम बच्चा था। तभी अचानक से दौड़ का तेंदुआ आया और उसने महिला की गोद से बच्चे को छीना और अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद महिला ने शोर बचाया तो आसपास के लोग जब तक पहुंचे जब तक तेंदुआ बच्चे को मौत की घाट उतार चुका था। इस घटना से साकली-किनगांव क्षेत्र समेत पूरे यावल तहासिल में डर का माहौल पैदा हो गया।

Also Read- Chhattisgarh News: होमियोपैथी के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिग्गज हुवे दिल्ली में सम्मानित- डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी

  • मंत्री ने तेंदुए को पकड़ने का दिया आदेश

बच्चे के ऊपर तेंदुए के द्वारा हमले किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले में पश्चिमी वन मंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील भिलावे से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन किसी भी तरीके का संपर्क नहीं हो सका जिसके बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने को मिला। वहीं इस मामले की जानकारी पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को आदेश दिए कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने का काम किया जाए। वहीं स्थानीय लोगों से वन विभाग की टीम ने अपील की है कि वह सतर्क रहें और कम से कम अपने घरों से बाहर निकले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow