Crime News: बेटी से मिलने के लिए मां ने किया मना, तो शख्स ने नाबालिक को लगा दी आग। 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक शख्स ने नाबालिक लड़की (minor girl) के ऊपर पेट्रोल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। लेकिन आग की चपेट में खुद भी लड़का आ ...

Mar 4, 2025 - 16:17
92 Views
Crime News: बेटी से मिलने के लिए मां ने किया मना, तो शख्स ने नाबालिक को लगा दी आग। 

महाराष्ट्र में एक शख्स ने नाबालिक लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। लेकिन आग की चपेट में खुद भी लड़का आ गया। जिसके बाद दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार किया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • घटना से इलाके में फैली दहशत

अंधेरी इलाके में 17 वर्षीय किशोरी पर 30 वर्षीय आरोपी ने आग लगा दी, जिससे वह 60 प्रतिशत झुलस गई। यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे मरोल गांवथान इलाके के एक अस्पताल के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे, लेकिन हाल ही में पीड़िता की मां ने आरोपी से अपनी बेटी से न मिलने के लिए कहा था। हालांकि, पुलिस ने इस अपराध के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। आगे बताया गया कि इस घटना के दौरान आरोपी भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • बुरी तरह से झुलसी लड़की

इस घटना को लेकर पुलिस की अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता खाना खाने के बाद अपनी महिला मित्रों के साथ चॉल में बैठी थी, तभी आरोपी जितेंद्र वहां पर पहुंचा है। जहां लड़की के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। जिसके बाद लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसका चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जल गए हैं। वही अधिकारी ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और बोलने में असमर्थ है।

Also Read- Crime News: छात्रों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, छात्र शाहबाज की हुई मौत।

वहीं आरोपी लड़के के खिलाफ लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और इलाके में मिलते रहते थे। शिकायत में कहा गया है कि लड़की की मां ने उससे पूछा था कि क्या उनके प्रेम संबंध हैं, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में इतनी बड़ी घटना घट गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow