Delhi News: भलस्वा लैंडफिल साइट को लेकर बोले उप राज्यपाल, अब यहां गंदगी की जगह हरियाली नजर आएगी। 

दिल्ली सरकार (Delhi Government) के "विकसित भारत @2047" विजन के तहत भलस्वा लैंडफिल साइट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना....

Mar 4, 2025 - 16:26
52 Views
Delhi News: भलस्वा लैंडफिल साइट को लेकर बोले उप राज्यपाल, अब यहां गंदगी की जगह हरियाली नजर आएगी। 

दिल्ली की भलस्वा लैंडपिल साइट पर आज प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल वीके सक्सेना पहुंचे जहां पर उन्होंने कहा कि अब यहां पर आपको गंदगी नहीं बल्कि हरियाली नजर आएगी।

  • उप राज्यपाल और सीएम ने किया पौधारोपण

दिल्ली सरकार के "विकसित भारत @2047" विजन के तहत भलस्वा लैंडफिल साइट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बांस रोपण अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एलजी वीके सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर पिछले दो सालों से सफाई का काम जारी था, और आज से इस स्थल पर पौधारोपण का काम भी शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि आज 2000 बांस के पौधे रोपे गए हैं और अगले एक महीने में कुल 54000 पौधे लगाए जाएंगे। इस परियोजना से पर्यावरणीय सुधार और हरित दिल्ली के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। बांस रोपण से जहां भूमि की गुणवत्ता में सुधार होगा, वहीं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगा। इस पहल से दिल्ली में प्रदूषण कम करने और हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

Also Read- Political News: अबू आज़मी के बयान के बाद मचा घमासान, अब राजद के सांसद ने कही अपनी बात।

  • हर जगह नजर आएगी हरियाली

एलजी विनय कुमार सक्सेना ने बांस के पौधों के चयन के बारे में बताया कि बांस को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह 30% अधिक ऑक्सीजन देता है और इसके विकास की गति भी तेज होती है। इसके अलावा, बांस पानी कम लेता है, जिससे यह पर्यावरण के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को जल्द ही प्रदूषण मुक्त बनाया जाए, और एक साल के भीतर, जब लोग भलस्वा लैंडफिल साइट के पास से गुजरेंगे, तो वे कचरे के पहाड़ों की बजाय हरियाली देखेंगे।

दूसरी तरफ, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब से दिल्ली के सभी ऊंची इमारतों, होटलों, वाणिज्यिक परिसरों, हवाईअड्डों और निर्माण स्थलों जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों में 'एंटी-स्मॉग गन' लगाना अनिवार्य होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow