Political News: अबू आज़मी के बयान के बाद मचा घमासान, अब राजद के सांसद ने कही अपनी बात।

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के सांसद  मनोज कुमार झा (Manoj Kumar Jha) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि...

Mar 4, 2025 - 16:01
 0  58
Political News: अबू आज़मी के बयान के बाद मचा घमासान, अब राजद के सांसद ने कही अपनी बात।

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद से लगातार घमासान मचा हुआ है। अब राजद के सांसद ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

  • मुझे निराशा है कि इतिहास के पन्नों से मुद्दे आज उठाए जा रहे

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद  मनोज कुमार झा ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आजकल जो ऐतिहासिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं, वे वर्तमान की समस्याओं से ध्यान हटाने का काम कर रहे हैं। जब तक हम गरीबी, भुखमरी, और आय असमानता जैसी मौजूदा समस्याओं पर चर्चा नहीं करेंगे, तब तक समाज में वास्तविक बदलाव नहीं आएगा। आगे कहा कि "क्या हम वैदिक काल तक पीछे जाएंगे?" इसके अलावा, परिसीमन पर मनोज कुमार झा ने दक्षिणी राज्यों की स्थिति पर भी विचार व्यक्त किया। उनका कहना है कि लोकसभा सीटों का परिसीमन जनसंख्या वृद्धि के आधार पर किया जाएगा, तो यह दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय होगा, क्योंकि इन राज्यों ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Also Read- अब इस प्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 महीना, 8 मार्च से शुरू हो रही है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • अबू आज़मी को औरंगजेब की तारीफ करना पड़ा महंगा

अबू आजमी का औरंगजेब की तारीफ करना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे) ने इस बयान पर आपत्ति जताई और मुम्बई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले, शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

अबू आजमी ने औरंगजेब के बारे में कहा था कि वह एक महान शासक थे, जिनकी बहुत सी उपलब्धियाँ थीं। हालांकि, उनके इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। पुलिस ने अबू आजमी के खिलाफ शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें देशद्रोह और समाजिक असंतोष फैलाने से संबंधित धाराएं शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।