अब इस प्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 महीना, 8 मार्च से शुरू हो रही है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

महिला सम्मान योजना के तहत उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो महिलाएं पेंशन योजना का लाभ ले रही है। उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो सरका...

By INA News Desk
Mar 3, 2025 - 23:36
205 Views
अब इस प्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 महीना, 8 मार्च से शुरू हो रही है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं की बल्ले-बल्ले होने वाली है। सरकार महिलाओं को ₹2500 महीना देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

  • सरकार करेगी वादे पूरे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं से वादे किए थे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का काम करेंगे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन चुकी है और CM के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। महिलाओं को ₹2500 का इंतजार है। अब महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि महिलाओं के लिए खुशखबरी निकल कर सामने आ गई है।

Also Read: Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत मौर्य (Abhineet Maurya) की उपलब्धियों ने देश को किया गौरांवित - पुष्पेंद्र मौर्य सीएमडी

महिला सम्मान योजना के तहत 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। रजिस्ट्रेशन में जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी उनको ₹2500 देने का काम किया जाएगा। किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा और किन को नहीं मिलेगा विस्तार से समझिये।

  • इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

महिला सम्मान योजना के तहत उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो महिलाएं पेंशन योजना का लाभ ले रही है। उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो सरकारी नौकरी कर रही हैं। उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा जो इनकम टैक्स रिटर्न भर्ती है।

  • इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

सरकार के द्वारा लागू की जाने वाली महिला सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। महिलाओं की जांच की जाएगी जो इस योजना के लिए पात्र होगी और उनको सरकार ₹2500 महीना देने का काम करेगी। इसके लिए महिलाओं को 8 मार्च को आवेदन करना होगा और उसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर महिलाएं पात्र पाई जाती हैं तो उनको ₹2500 महीना सरकार देने का काम करेगी।
इस योजना के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर, के साथ अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement