Prayagraj News: महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराज (Prayagraj) की अर्थव्यवस्था में लाया 200 से 300 फीसदी का बूस्ट

महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराज (Prayagraj)वासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है। 45 दिनों तक शहर में...

Mar 3, 2025 - 23:40
 0  91
Prayagraj News: महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराज (Prayagraj) की अर्थव्यवस्था में लाया 200 से 300 फीसदी का बूस्ट

सार-

  • प्रयागराज (Prayagraj) की अर्थव्यवस्था के लिए महाकुम्भ (Maha Kumbh) का भव्य आयोजन बना वरदान 
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद प्रयागराज (Prayagraj) में रियल स्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स उद्योग में होगी बढ़ोत्तरी 
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन से बढ़ी प्रयागराज (Prayagraj)वासियों की आय मार्केट में लायेगी बूस्ट अप

By INA News Prayagraj.

प्रयागराज (Prayagraj): महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज, प्रयागराज (Prayagraj) का मान बढ़ाया है तो साथ ही ये आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज (Prayagraj) शहर की अर्थव्यस्था में भी भारी बढ़ोत्तरी लाएगा। 45 दिनों तक चले महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन से प्रयागराज (Prayagraj) शहर में सबसे ज्यादा लाभ होटल, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, टूर एंड ट्रैवेल तथा खुदरा व्यापारियों को हुआ। लेकिन महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद शहरवासियों की बढ़ी आय रियल स्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी आइटम के व्यापार को बढ़ावा देगी।

ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन से बढ़ी आय फ्लो प्रयागराज (Prayagraj) की इकॉनमी में लगभग 200 से 300 फीसदी का बूस्ट ला सकता है। साथ ही सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रयागराज (Prayagraj) का आध्यात्मिक टूरिज्म महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद सामान्य दिनों में भी बढ़ने की उम्मीद है।

  • प्रयागराज (Prayagraj) की इकॉनमी को मिलेगा 300 फीसदी बूस्ट अप 

महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराज (Prayagraj)वासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है। 45 दिनों तक शहर में चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज (Prayagraj) आये। जिससे तात्कालिक रूप से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री समेत अनाज, सब्जी, गद्दे, बेड, फर्नीचर, टेंट के व्यवसायियों को 30 से 40 गुना मुनाफा हुआ।

Also Read: अब इस प्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 महीना, 8 मार्च से शुरू हो रही है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

इसके साथ ही संगम क्षेत्र में नाव चालकों, आटो रिक्शा चालकों, टेला-खोमचा लगाने वाले और जनरल मर्चेंट के दुकानदारों की भी अच्छी आमदनी हुई है। प्रयागराज (Prayagraj) व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेट्री शिव शंकर सिंह का कहना है कि शरहवासियों की आय में हुई ये वृद्धि आने वाले दिनों में शहर की इकॉनमी को 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी प्रदान कर सकती है।

  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी प्रयागराज (Prayagraj) में बढ़ेगा आध्यात्मिक टूरिज्म

व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शहरवासियों की महाकुम्भ (Maha Kumbh) से बढ़ी हुई आय का फ्लो जब स्थानीय बाजार में होगा तो वो इकॉनमी को बूस्ट करेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रयागराज (Prayagraj) में रियल स्टेट बाजार, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी गुड्स के बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में आध्यात्मिक और डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, प्रयागराज (Prayagraj) उनकी योजना के मुख्य शहर में है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में भी शहर को जरूर मिलेगा।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान प्रयागराज (Prayagraj) में बने 12 कॉरिडोर, संगम क्षेत्र में पक्के घाट के साथ आस-पास के तीर्थ और पर्यटन स्थलों से शहर की कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी आगामी दिनों में भी टूरिज्म को बढ़ावा देगी। जिसका सीधा लाभ प्रयागराज (Prayagraj) और प्रदेश की अर्थव्यस्था में दिखाई देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow