Political News: रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर राहुल गांधी ने कुलियों से की मुलाकात, कुली बोले हमें बहुत खुशी हुई।
कांग्रेस पार्टी 2014 (congress party) से केंद्र से बाहर है और लगातार तीन बार मोदी सरकार (Modi government) बन चुकी है। ऐसे कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी लगातार पार्टी...
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी (congress party) की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कुलियों का हाल-चाल जाना। हाल-चाल जाने के बाद कुली बोले मुझे उम्मीद है कि अब हमारी समस्यायें दूर होंगी।
- कुलियों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी 2014 (congress party) से केंद्र से बाहर है और लगातार तीन बार मोदी सरकार बन चुकी है। ऐसे कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी लगातार पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं जिसको लेकर कभी वह भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। तो कभी मणिपुर हिंसा वाले इलाके में पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जानते हैं। तो कभी गरीबों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने का काम करते हैं।
ऐसा ही कुछ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला जब राहुल गांधी अचानक से कुलियों से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए। जहां पर वे 40 मिनट तक स्टेशन पर रुके। इस दौरान उन्होंने कुलियों की समस्याओं को सुनने का काम किया। राहुल गांधी की मुलाकात के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुली दीपेश मीना ने कहा, "हमें खुशी है कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए। उन्होंने हमारी सभी समस्याएं सुनीं और हमें उम्मीद है कि वे उनका समाधान करेंगे।
Also Read- Political News: अरविंद केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- ये शराब घोटाले के सरगना है।
- सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कुलियों से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा 'अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज़्यादा चमकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी। इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया। लेकिन ऐसे हादसों से सीख लेना ज़रूरी है। भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है। आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।'
What's Your Reaction?











