Political News: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे को लेकर दिया बयान, बोले- हिंदू वोटर्स इनका करें बहिष्कार। 

कैंन्द्र सरकार में मंत्री रामदास आठवले (Minister Ramdas Athawale) ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर एक बड़ा बयान....

Feb 27, 2025 - 11:51
65 Views
Political News: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे को लेकर दिया बयान, बोले- हिंदू वोटर्स इनका करें बहिष्कार। 

 
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर केंद्रीय मंत्री ने एक बयान दिया है उन्होंने हिंदू वोटर्स से अपील की है कि इनका आप लोग पूरी तरीके से बहिष्कार करें।

  • राहुल गांधी-उद्धव ठाकरे ने  महाकुंभ में ना जाकर की अपमान

कैंन्द्र सरकार में मंत्री रामदास आठवले (Minister Ramdas Athawale) ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में दुनिया भर से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन हिंदुओं की बात करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे महाकुंभ में आसपास डुबकी लगाने नहीं गए। इन लोगों ने हिंदुत्व का अपमान किया है। ये लोग हमेशा से हिंदुओं का वोट तो ले लेते हैं लेकिन उनकी आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसलिए मैं हिंदुओं से अपील करता हूं कि आप लोग इनका बहिष्कार जरूर करें।

Also Read- Political News: बीजेपी को 20 मार्च तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन राज्यों के लिए भी चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष।

  • महाकुंभ में लेना चाहिए चाहिए था हिस्सा

रामदास आठवले ने उन नेताओं की आलोचना की जो महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में हिस्सा नहीं लेते, जबकि वे हिंदू वोटों को अपनी ओर खींचने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रियता दिखानी चाहिए, ताकि मतदाताओं की भावनाओं का सम्मान किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू मतदाताओं को ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए, जो महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल नहीं होते।

महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। अब तक भारत समेत दुनियाभर के 66 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow