Political News: उद्धव ठाकरे (गुट) के नेता ने औरंगजेब की कब्र को लेकर दिया बयान, बोले- लोहे की चादर में कैद हुई कब, अब सेना की तैनाती बाकी। 

महाराष्ट्र में औरंगजेब के मुद्दे पर तकरार बढ़ गई है, खासकर जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने औरंगजेब की कब्र ...

By INA News Desk
Mar 22, 2025 - 11:40
106 Views
Political News: उद्धव ठाकरे (गुट) के नेता ने औरंगजेब की कब्र को लेकर दिया बयान, बोले- लोहे की चादर में कैद हुई कब, अब सेना की तैनाती बाकी। 

औरंगजेब की कब्र को लेकर उठ रहे मुद्दे पर शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता ने एक बयान दिया है उन्होंने एक फोटो को शेयर करते हुए कहा कि लोहे की चादर में कब्र को पैक कर दिया गया है अब बस सेना की तैनाती बाकी रह गई।

  • लोहे की चादर से ढकी गई औरंगजेब की कब्र

महाराष्ट्र में औरंगजेब के मुद्दे पर तकरार बढ़ गई है, खासकर जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने औरंगजेब की कब्र को धातु की चादरों से ढकने की आलोचना की। दानवे ने इस कदम को नकारात्मक रूप से देखा और कहा कि अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस स्थल की सुरक्षा के लिए केवल सेना की तैनाती बाकी रह गई है। 

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह लोहे की चादरों से ढकी हुई नजर आ रही है। दानवे ने इस पर अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए इसे आलोचना का विषय बताया और कहा कि यह कदम ऐतिहासिक स्थल और संवेदनशीलता की अनदेखी करता है। उनका कहना है कि अब इस संरक्षित स्थल की सुरक्षा के लिए केवल सेना की तैनाती बाकी रह गई है।

Also Read- जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया बड़ा ऐलान, नायडू-नीतीश के ईद मिलन कार्यक्रम का किया बहिष्कार

  • किले बंदी में तब्दील हुई कब्र

औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग के बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दो दिन पहले इस कब्र के दोनों ओर लोहे की चादरें लगा दी थीं। शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर सत्ता में आए हैं, उन्होंने ही छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या करने वाले औरंगजेब की कब्र के चारों ओर ‘किलेबंदी कर दी है।’ दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हैशटैग के तहत पोस्ट करते हुए यह टिप्पणी की, ‘‘अभी बाड़ भी लगाई जाएगी। सिर्फ सेना को ही तैनात किया जाना बाकी है।’’

इस बीच, जिला प्रशासन ने खुल्दाबाद कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक (बैरिकेड्स) लगा दिए हैं। इसके साथ ही, राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की एक टुकड़ी और 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड को भी तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement