Delhi News: दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, विधायकों और सांसदो के फोन मैसेज का दें जवाब। 

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया, जिसमें अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के पत्रों, फोन कॉल और संदेशों का तुरंत जवाब...

Mar 22, 2025 - 12:06
111 Views
Delhi News: दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, विधायकों और सांसदो के फोन मैसेज का दें जवाब। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सांसद और विधायकों के द्वारा किए जाने वाले फोन कॉल और मैसेज का तुरंत जवाब दिया जाए।

  • आदेशों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया, जिसमें अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के पत्रों, फोन कॉल और संदेशों का तुरंत जवाब देने का आदेश दिया। रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने यह निर्देश नहीं माना, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम उस समय उठाया गया है, जब दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले कुछ अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की बात कही थी।

  • मुख्य सचिव को विजेंद्र गुप्ता ने लिखी थी चिट्ठी

मुख्य सचिव धर्मेंद्र को विजेंद्र गुप्ता के द्वारा लिखे गए पत्र में कहा था कि उन्हें बताया गया है कि कुछ अधिकारी विधायकों से पत्र, फोन कॉल और संदेश के रूप में प्राप्त संचार को स्वीकार भी नहीं करते हैं। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया, ‘‘मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लिया है।’’ इसमें कहा गया है कि सरकार ने विधायकों और सांसदों के साथ व्यवहार करते समय अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में व्यापक निर्देश जारी किए हैं।

Also Read- Delhi News: दिल्ली वालों को मिलेगी शुद्ध हवा, सीएम रेखा गुप्ता ने बनाई प्लानिंग।

  • आदेशों का सख्ती के साथ किया जाए पालन

अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) नवीन कुमार चौधरी द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के नए निर्देशों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए। सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए, जब विधायकों या सांसदों को अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें करने के लिए मजबूर होना पड़े।’’ इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, और उनके कार्यों का मूल्यांकन भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow