Delhi News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने जांच में किया खुलासा। 

एक मां और उसकी दो बेटियों की लाशें मिली है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि महिला ने आर्थिक तंगी के चलते...

Mar 14, 2025 - 10:03
68 Views
Delhi News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बेटियों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने जांच में किया खुलासा। 

दिल्ली में एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने दो बेटियों के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

  • बिहार का रहने वाला था परिवार

दिल्ली के मोलरबंद इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर से तीन लोगों के शवों को पुलिस के द्वारा बाहर निकाला गया। इन शवों में एक मां और उसकी दो बेटियों की लाशें मिली है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि महिला ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि परिवार बिहार का रहने बाला है और दिल्ली के मोलरबंद में एक किराए के मकान पर रहा करता था। इस मकान में 42 साल की पूजा और उसकी दो बेटियां रहा करती थी। वहां रहने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि घर से कोई बाहर नहीं निकला है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा खोला तो देखा शवों के मुंह से झाग निकल रहा था।

Also Read- Gorakhpur News: पर्व, त्योहारों में एकता व सद्भावना का संदेश सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत- मुख्यमंत्री

  • पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि एक परिवार कुछ दिनों से एक मकान के अंदर रहा करता था जो कि बिहार का रहने वाला है। कुछ दिन से उस घर से लोग बाहर नहीं निकले हैं और न ही कोई खिड़की से बाहर झांका है। जब इस बात की जानकारी हमारी पुलिस को हुई तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां दरवाजे को खोला गया। देखा कि लोगों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। लेकिन पूरे मामले को हर पहलू से गंभीरता के साथ लिए जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि इन्होंने कौन से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। वही इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow