Delhi News: सड़ी-गली हालत में मिली मां-बेटियों की लाश, 2 महीने से नहीं दिया था मकान का किराया।

दिल्ली में एक घर के अंदर मिले मां-बेटियों के शव से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता ....

Mar 13, 2025 - 11:02
101 Views
Delhi News: सड़ी-गली हालत में मिली मां-बेटियों की लाश, 2 महीने से नहीं दिया था मकान का किराया।

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक किराये के मकान में मां-बेटियों के गले-सड़े शव पाए गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

  • घर के अंदर से आ रही थी बदबू

दिल्ली में एक घर के अंदर मिले मां-बेटियों के शव से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया। मामले को लेकर बताया गया की घटना बदरपुर थानाक्षेत्र के मोलरबंद इलाके की है। बताया गया कि यहां एक किराए के मकान पर 42 साल की महिला अपनी दो बेटियों के साथ में रहा करती थी। जहां कुछ दिन थे मां बेटी अपने घर से बाहर नहीं निकली और लोगों को जब शक हुआ कि कुछ गड़बड़ जरूर हुआ है जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां दरवाजा खोल कर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। क्योंकि मां और उसकी बेटियां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

Also Read- जुम्मा होली विवाद पर बोले- VHP नेता, गंगा जमुनी तहजीब की जिम्मेदारी क्या सिर्फ हिंदुओं की है?

  • मां-बेटियों के मुंह से निकल रहा था सफ़ेद झाग

पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीसीआर पर एक व्यक्ति की कॉल आई थी जिस पर बताया गया था कि गली नंबर 16 में दूसरी मंजिल पर हाउस नंबर 43 से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलती ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दरवाजा खोल कर देखा तो 42 साल की महिला और उसकी दो बेटियां मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसमें एक की उम्र 18 साल तो दूसरे की 8 साल थी और उनके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इनका शव 4 से 5 दिन पुराना हो सकता है। वही परिवार के बारे में पूजा नाम की महिला एक किराए के मकान पर अपनी दो बेटियों के साथ में रहा करती थी। और उसका पति पिछले कुछ सालों से नहीं देखा गया था। वही इस मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल में पता चलेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow