Crime News: लाइव आकर पति ने पत्नी के सामने लगाई फांसी, 44 मिनट तक देखती रही नजारा।

मध्यप्रदेश से एक वेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने इंस्टाग्राम की आईडी पर लाइव आकर अपनी पत्नी....

By INA News Desk
Mar 22, 2025 - 12:17
82 Views
Crime News: लाइव आकर पति ने पत्नी के सामने लगाई फांसी, 44 मिनट तक देखती रही नजारा।

इंस्टाग्राम पर आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर पता चला की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था जिससे वह नाराज और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • पत्नी से परेशान चल रहा था पति

मध्य प्रदेश से एक वेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने इंस्टाग्राम की आईडी पर लाइव आकर अपनी पत्नी के सामने आत्महत्या कर ली। खास बात यह है की पत्नी पूरा नजारा देखते रही और उसने अपने पति की जान बचाने की कोई भी कोशिश नहीं की। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने युवक के शव कों फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इस मामले में पुलिस के द्वारा मृतक की पत्नी और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया जिससे लगातार पूछताछ की जा रही। शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले प्रिया शर्मा से हुई थी। कुछ दिन तक तो दोनों के बीच सबको सही चलता रहा लेकिन दोनों के बीच अचानक से रिश्तों में खटास आने लगी।

  • इंस्टाग्राम पर आकर पत्नी के सामने पति ने लगाई फांसी

मामले को लेकर बताया गया कि दोनों के बीच खटास आने के बाद महिला अपने मायके चली गई जहां पर वह रह रही थी। महिला का पति शिव प्रकाश उसको बुलाने के लिए ससुराल में गया लेकिन महिला ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिव प्रकाश अपने घर लौट आया और उसने कमरे में जाकर कुछ देर तक इंस्टाग्राम चलाया फिर पत्नी से लाइव बातचीत की और इसी दरमियान उसने फांसी लगा ली। शिव प्रकाश की पत्नी 44 मिनट तक पूरा नजारा देखते रही और उसने अपने पति को बचाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। वही बाद में जब परिवार की लोगों ने शिव प्रकाश की वीडियो को देखा तो सहम गए और पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

Also Read- Crime News: दोस्त ने की दोस्त की बेरहमी से हत्या, शरीर के किए कई टुकड़े।

  • दूसरे से अवैध संबंध में जुड़ी थी महिला

शिव प्रकाश के द्वारा फांसी लगायें जाने के मामले में पुलिस अधिकारी उमेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस जांच में यह निकलकर सामने आया है कि शिव प्रकाश की पत्नी का किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध थे और वह फोन पर बात किया करती थी। सुसाइड के पीछे पत्नी की बेवफाई और घरेलू कलह को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने प्रिया और उसकी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow