Political News: बीजेपी को 20 मार्च तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन राज्यों के लिए भी चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 2014 में जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब से लगातार भाजपा मजबूत होती चले गए। सबसे लगातार पीएम मोदी ....

Feb 27, 2025 - 11:38
71 Views
Political News: बीजेपी को 20 मार्च तक मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन राज्यों के लिए भी चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष। 

Political News: बीजेपी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश कर रही है जो 20 मार्च तक पूरी हो सकती है। इसी के साथ-साथ 6 और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष 1 महीने चुने जा सकते हैं।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाले जेपी नड्डा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 2014 में जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब से लगातार भाजपा मजबूत होती चले गए। सबसे लगातार पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी खराब कर दी कि कई प्रदेशों में उनका जीरो पर खाता खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा हमेशा ऐसे मजबूत उम्मीदवार को लेकर आती है जो मजबूती से चुनाव लड़ सके और कांग्रेस को टक्कर दे सके। इसमें सबसे बड़ी भूमिका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की होती है। बीजेपी की तरफ से वर्तमान में अभी बीजेपी की तरफ से जेपी नड्डा कमान संभाले हुए हैं लेकिन वह केंद्रीय मंत्री हैं। इसलिए बीजेपी पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है।

Also Read- Varanasi News: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शनों को जुटी भारी भीड़, अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी दर्शन किये

  • जल्द लग सकती है अध्यक्ष पद पर मोहर

बीजेपी की तरफ से अब तक 12 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है और जल्द ही 6 और राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पार्टी के नियमों के अनुसार, 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक, कम से कम आधे राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संभव होता है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान में जेपी नड्डा इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का प्रभार संभालते हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अगले महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। बता दें, जेपी नड्डा से पहले, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow