PM Kisan News: बिहार से पीएम मोदी एक क्लिक में 10 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे राशि।

Feb 24, 2025 - 11:27
 0  63
PM Kisan News: बिहार से पीएम मोदी एक क्लिक में 10 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे राशि।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार में किसान सम्मान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पर एक क्लिक में 10 करोड़ किसानों के खाते में रुपए भेजने का काम करेंगे।

  • भोपाल से पटना के लिए होंगे रवाना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस वक्त मध्य प्रदेश के भोपाल में मौजूद है। जहां पर वह ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह बिहार से पटना के लिए रवाना होंगे। जहां पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डे पर दोपहर 1:25 बजे पहुंचेंगे। फिर वह हेलीकॉप्टर से 2:10 बजे भागलपुर जाएंगे, जहां किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेकर लगभग 10 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 23,000 करोड़ रुपये का ट्रांसफर करेंगे। उनके इस दौरे के बाद शाम 4:17 बजे वह पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौटेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से पहले बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दौरे से एक दिन पहले राज्य का दौरा किया और मखाना की खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हालिया बजट में घोषित मखाना बोर्ड के लिए योजना बनाने पर चर्चा की।

Also Read- Political News: बीजेपी की जीत पर अब कांग्रेस मनाती है जश्न, केरल के सीएम ने कही बात।

  • एक क्लिक में भेजी जाएगी राशि

दरभंगा में आयोजित ‘मखाना पंचायत’ के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में मखाना बोर्ड के गठन के बारे में अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि मखाना बोर्ड का गठन किसानों के परामर्श से किया जाएगा, क्योंकि किसान ही इस पहल के वास्तविक हितधारक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दिल्ली स्थित कृषि भवन से जारी किए जाने वाले आदेश के पक्ष में नहीं हैं।

इसके अलावा, कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम का महत्व भी बताया, जिसमें 9.80 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22,700 करोड़ रुपये की एक और किस्त दी जाएगी। इस कार्यक्रम का पूरे देश पर गहरा असर पड़ेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।