Political News: पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ कतर के अमीर शेख का किया स्वागत, आज यहां होने है कार्यक्रम...

दिल्ली की एयरपोर्ट (Delhi airport) पर पहुंचे कतर के अमीर का स्वागत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहुंचे....

Feb 18, 2025 - 11:46
 0  57
Political News: पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ कतर के अमीर शेख का किया स्वागत, आज यहां होने है कार्यक्रम...

दिल्ली की एयरपोर्ट (Delhi airport) पर पहुंचे कतर के अमीर का स्वागत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहुंचे जहां पर उन्होंने शेख तमिम बिन हमद अल थानी (Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani) का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

  • पीएम ने शेख को लेकर X पर किया ट्वीट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 17 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए पहुंच गए। जैसे ही अमीर प्लेन से नीचे उतर कर आए वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गर्मजोशी के साथ उनको गले लगाया और उनका स्वागत किया। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद रहे जहां उन्होंने भी शेख का स्वागत किया। शेख तमिम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी तक भारत की राज्य यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा "अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल होने वाली हमारी मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं।" इसी के साथ-साथ उन्होंने मुलाकात की कुछ फोटो को भी शेयर किया है।

Also Read- Political News: नगर परिषद के चुनाव को लेकर आर-पार के मूड में अनिल बिज।

  • आज यहां जाएंगे कतर के अमीर

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को लेकर बता दे कि उनका भारत का दौरा दूसरी बार हुआ है। इसे ठीक 10 साल पहले सन 2015 में उन्होंने भारत का दौरा किया था। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की थी। कतर के अमीर को लेकर विदेश मंत्री के बयान में बताया गया है कि कतर के अमीर का भारत दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी को और मजबूती प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, कतर के अमीर की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी, जिनमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की जाएंगी। तो वही देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।