Political News: नगर परिषद के चुनाव को लेकर आर-पार के मूड में अनिल बिज। 

हरियाणा (Haryana) के मंत्री अनिल बिज (Minister Anil Bij) ने पार्टी को खुली चेतावनी दे डाली है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि सब सोच ...

Feb 17, 2025 - 11:40
71 Views
Political News: नगर परिषद के चुनाव को लेकर आर-पार के मूड में अनिल बिज। 

हरियाणा के मंत्री अनिल बिज (Minister Anil Bij) ने पार्टी को खुली चेतावनी दे डाली है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि सब सोच रखा है तो हमारी क्या जरूरत। उनके इस बयान से तो यही लगता है कि अनिल बिज आर-पार के मूड में है।

  • अंबाला नगर परिषद की चुनाव को लेकर बगावती सुर

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मंत्री अनिल बिज (Minister Anil Bij) ने काफी मेहनत की और पार्टी को जीत दिलाने का काम किया। लेकिन अब वही पार्टी उनकी बात नहीं सुन रही है। दरअसल अंबाला में नगर परिषद के चुनाव होना है। वहीं चुनाव से जुड़े टिकट को लेकर बीजेपी में घमासान दिखता हुआ दिखाई दे रहा है। अंबाला कैंट से बीजेपी के विधायक और मंत्री अनिल बिज (Minister Anil Bij) चुनाव में 15 समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे हैं लेकिन उनको नहीं मिल पा रहा है। अब उन्होंने खुले तौर पर पार्टी को अल्टीमेट दे दिया है कि जब लोकल यूनिट की बात खारिज की जा रही है तो हाई कमान कि इसका फैसला ले रहा है तो हमारी क्या जरूरत है।

Also Read- Delhi News: बिजेपी की विधायक दल की बैठक आज, दिल्ली को मिलेगा नया सीएम।

  • पार्टी के फैसले से अनिल बिज (Anil Bij)नाराज

अनिल विज और उनके समर्थक स्थानीय स्तर पर पार्टी के फैसलों से असंतुष्ट हैं। उनका गुस्सा इस बात पर है कि पार्टी हाईकमान द्वारा किए गए फैसलों में स्थानीय नेताओं की राय को सही तरीके से नहीं लिया गया। यह भी साफ है कि यदि पार्टी हाईकमान से सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है, तो अनिल विज (Minister Anil Bij) अपनी मंत्री पद से इस्तीफा देने का संकेत दे रहे हैं। 32 उम्मीदवारों के पैनल के नामों में से 15 का गायब होना भी असंतोष को बढ़ा रहा है। इन नेताओं का यह आरोप है कि अगर पार्टी हाईकमान पहले से सब तय कर लेता है, तो स्थानीय नेताओं से नाम मांगने की कोई जरूरत नहीं थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow