Delhi Crime News: दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस की कनपटी पर रखी बंदूक लूट ली बाइक।
दिल्ली (Delhi) में बदमाशों ने पुलिस को ही अपनी लूट (loot) का शिकार बना दिया। यहां बदमाशों ने कांस्टेबल की कनपटी पर बंदूक लगाई और उसके पास मौजूद उसकी...
दिल्ली में बदमाशों ने एक पुलिस वाले के साथ ही लूट घटना को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने पुलिस वाले की कनपटी पर बंदूक रखी और उसके बाद उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए।
- बदमाशों ने चोंका देने वाली घटना को दिया अंजाम
दिल्ली में बदमाशों ने पुलिस को ही अपनी लूट का शिकार बना दिया। यहां बदमाशों ने कांस्टेबल की कनपटी पर बंदूक लगाई और उसके पास मौजूद उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। कांस्टेबल ने पूरी घटना के बारे में अपने सीनियर ऑफिसर को जानकारी दी जिसके बाद बदमाशों को पकड़ने की तैयारी शुरू की गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया। बदमाशों के साथ ऑपरेशन मुठभेड़ चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
- पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर दी जानकारी
पुलिस की अधिकारी ने बदमाशों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक कार सामने से आई हुई दिखाई दी। जिसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला गया और उनसे कार की चेकिंग के बारे में कहा गया। जिसके बाद तीनों बदमाश घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। जिसमें हमारे पुलिस के एक जवान ने बदमाश का पीछा किया और दिनेश को पकड़ लिया तभी दिनेश ने हमारे कांस्टेबल के ऊपर बंदूक तान दी और उसकी बाइक को लेकर फरार हो गया।
बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों के द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी गई। इसमें से गोली पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लग गई। वहीं पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में दो गोली बदमाशों के पैर में लग गई जिसके बाद दोनों को हिरासत में दिया गया। इनके पास से तमंचे और पुलिस से लूटी गई बाइक को बरामद किया गया।
What's Your Reaction?