CID ने पाकिस्तानी जासूस को धरा, रेलवे (Railway) कर्मी भी शामिल, चौंकाने वाले खुलासे, भारत की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे दोनों

जयपुर CID टीम ने आरोपी युवक दीपक (Deepak) के साथ एक रेलवे (Railway) कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक (Deepak) बीकानेर के महाजन कस्बे का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, दी...

By INA News Desk
Mar 1, 2025 - 22:12
123 Views
CID ने पाकिस्तानी जासूस को धरा, रेलवे (Railway) कर्मी भी शामिल, चौंकाने वाले खुलासे, भारत की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे दोनों

By INA News Rajasthan.

राजस्थान के बीकानेर में रेलवे (Railway) का कर्मचारी पाकिस्तान (PAK) के लिए जासूसी कर रहा था। रेलवे (Railway) कर्मचारी की पहचान भवानी सिंह (Bhawani Singh) के तौर पर की गई है। भवानी सिंह (Bhawani Singh) रेलवे (Railway) में प्वाइंट मैन के पद पर तैनात है। राजस्थान की इंटेलिजेंस (Intelligence) ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के संदेह पर बीकानेर में भवानी सिंह (Bhawani Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीकानेर के महाजन में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज है। पाकिस्तान (PAK) सीमा से सटे होने के कारण महाजन का इलाका बेहद संवेदनशील है। आरोप है कि वह पाक एजेंसी के संपर्क में था।

जयपुर CID टीम ने आरोपी युवक दीपक (Deepak) के साथ एक रेलवे (Railway) कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक (Deepak) बीकानेर के महाजन कस्बे का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, दीपक (Deepak) लंबे समय से पाकिस्तान (PAK) की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। पड़ताल में सामने आया है कि ई-मित्र संचालित करने की आड़ में आरोपी पड़ोसी देश के साथ संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। इस मामले में आगे की जांच से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोप है कि रेलवे (Railway) कर्मचारी आरोपी की सहायता कर रहा था और दोनों मिलकर महत्वपूर्ण सरकारी और सुरक्षा संबंधी जानकारी लीक कर रहे थे।

Also Read: Hardoi News: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, RPF ने 2 को पकडकर पुलिस को सौंपा, पूंछतांछ जारी

जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। CID की टीम ने दीपक (Deepak) के ई-मित्र केंद्र और उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। इन जब्त किए गए सामग्रियों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीपक (Deepak) ने किन-किन जानकारियों को साझा किया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि वे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक IB के इनपुट पर जयपुर CID की टीम गुरुवार को बीकानेर पहुंची।

इस टीम ने बीकानेर के लूणकरणसर तहसील में स्थित महाजन से दो लोगों दीपक (Deepak) मारू और उसके साथी भवानी सिंह (Bhawani Singh) को जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। इनमें दीपक (Deepak) ई-मित्र संचालक और भवानी रेलवे (Railway) कर्मचारी बताया जा रहा है। CID टीम की इस कार्रवाई को जिला पुलिस को भनक नहीं लग पाई।

CID की पड़ताल में सामने आया है कि दीपक (Deepak) के पाकिस्तानी महिलाओं से भी संपर्क सामने आए हैं। उसके मोबाइल से इस बात की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उसने पाकिस्तानी महिलाओं से चैटिंग भी की थी लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। उसके मोबाइल की एफएसएल जांच कराई जाएगी। बीकानेर जिले में इससे पहले भी महाजन इलाके से एक शख्स को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था। महाजन में इंडियन आर्मी की फायरिंग रेंज है।

Also Read: IIT बाबा अभय ने मीडिया हाउस में मारपीट का लगाया आरोप, Insta पर बयां किया दर्द, जानिये पुलिस ने क्या कहा?

भवानी सिंह (Bhawani Singh) महाजन रेलवे (Railway) स्टेशन पर प्वाइंट मैन है। इंटेलिजेंस (Intelligence) को भवानी सिंह (Bhawani Singh) की गतिविधियों पर संदेह था। इसलिए रेलवे (Railway) कर्मचारी के कामकाज और दिनचर्चा पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक भवानी सिंह (Bhawani Singh) ई मित्र सेंटर पर अक्सर देखा जाता था। लिहाजा। रेलवे (Railway) कर्मचारी की निगरानी शुरू कर दी गई। इंटेलिजेंस (Intelligence) की टीम ने भवानी सिंह (Bhawani Singh) के साथ ई मित्र संचालक को भी पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रेलवे (Railway) का प्वाइंट मैन पाकिस्तान (PAK) की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था। पार्सल में क्या है और किसे भेजा जाना था। अभी खुलासा नहीं हो सका है। पड़ोसी राज्य से सूचनाओं को हासिल करने के लिए पाकिस्तान (PAK) अक्सर नापाक हरकतें करता रहता है।

युवकों को हनी ट्रैप में फंसाकर जानकारी हासिल की जाती है। साल 2024 में भी महाजन में कैंटीन संचालक विक्रम सिंह को इंटेलिजेंस (Intelligence) ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम ने दीपक (Deepak) के ई-मित्र केंद्र और उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। वहां से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दीपक (Deepak) ने किन-किन जानकारियों को साझा किया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

डीजी इंटेलिजेंस (Intelligence) संजय अग्रवाल ने बताया कि जांच में ई मित्र संचालक  को भी शामिल किया गया था। सबूत नहीं मिलने पर ई मित्र संचालक को छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि भवानी सिंह (Bhawani Singh) के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का सबूत मिला है। जानकारी मिली है कि पार्सल पाकिस्तान (PAK) को भेजा गया है। प्रमाण मिलने के बाद अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow