Hardoi News: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, RPF ने 2 को पकडकर पुलिस को सौंपा, पूंछतांछ जारी

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन युवकों ने दून एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश रची थी। हरदोई रेलवे स्‍टेशन और कौढ़ा रेलवे स्‍टेशन के बीच अराजकतत्‍वों ने रेल पटरी पर बड़े-बड़े पत्‍थर रखकर...

Mar 1, 2025 - 21:12
 0  104
Hardoi News: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, RPF ने 2 को पकडकर पुलिस को सौंपा, पूंछतांछ जारी

By INA News Hardoi.

हरदोई में दून एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की साजिश की गई है। लोको पायलट की सूचना पर ट्रेन मैनेजर ने दो किशोरों को घटनास्थल से पकड़ किया और आरपीएफ के सुपर्द कर दिया। ये घटना हरदोई शहर से कुछ किलोमीटर दूर पिहानी चुंगी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। यह घटना उस समय सामने आई जब ट्रेन मैनेजर ने संदिग्ध युवकों को ट्रैक पर देखा और तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचित किया। इसके बाद, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन युवकों ने दून एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश रची थी। हरदोई रेलवे स्‍टेशन और कौढ़ा रेलवे स्‍टेशन के बीच अराजकतत्‍वों ने रेल पटरी पर बड़े-बड़े पत्‍थर रखकर योग नगरी दून एक्‍सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई थी लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। योग नगरी दून एक्‍सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।

Also Read: Hardoi News: हरदोई पुलिस ने कई परिवारों की खुशियां लौटाईं, फरवरी में 89 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद किया

इसके बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पता चला कि ऋषिकेश से चलकर हावड़ा जा रही 13010 दून एक्सप्रेस शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय सुबह के 6:10 मिनट से 1 घंटे 15 मिनट की देरी से 7:25 पर हरदोई की ओर आ रही थी। हरदोई रेलवे स्टेशन के नजदीक पिहानी चुंगी रेलवे क्रॉसिंग पर दो युवकों द्वारा दून एक्सप्रेस को सिरेल करने के लिए लोहे का बोल्ट और पत्थर रख दिए गए।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, ट्रैक के पास बिलग्राम थाना इलाके के कन्हरी गांव का 15 साल का एक किशोर और सांडी थाना क्षेत्र के सहोरा गांव का एक 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों रेल ट्रैक के किनारे खड़े हुए थे, दो को ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर रेलवे गेटमैन को दे दिया। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने कोतवाली देहात पुलिस को इन्हें सौंप दिया। इनके नाम इबादुल्लाह पुत्र अयूब (15) वर्ष निवासी कनरी थाना बिलग्राम जिला हरदोई और अनवारुल पुत्र अब्दुल्ला (16) वर्ष निवासी सहौरा थाना सांडी जिला हरदोई हैं।

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह दोनों किशोर थाना कोतवाली देहात के ग्राम अब्दुलपुरवा में अपने एक रिश्तेदार सलमान के घर पर आए थे। यहां से दोनों टहलते हुए रेल ट्रैक पर पहुंच गए। पुलिस और जांच एजेंसी दोनों किशोर से यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर किस मकसद से बोल्ट रखा था। दोनों रेलवे ट्रैक पर फोटो लेते हुए भी उनकी कुछ तस्वीरें उनके मोबाइल में मिली हैं। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow