Hardoi News: हरदोई पुलिस ने कई परिवारों की खुशियां लौटाईं, फरवरी में 89 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद किया
कोतवाली शहर इलाके से 8, सुरसा से 4, बघौली से 2, कछौना से 5, बिलग्राम से 8, सांडी से 3, माधौगंज से 5, मल्लावां से 5, संडीला से 3, कासिमपुर से 4, अतरौली से 5, हरियावां से 1, टड़ियावां से 5, पिहानी से 3..
By INA News Hardoi.
हरदोई पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन स्माइल के तहत 89 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल ढूंढकर उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया। इस तरह हरदोई पुलिस कई परिवारों को उनकी खुशियां वापस लौटने का माध्यम बनी। बता दें कि जिले के विभिन्न थाना इलाकों में अलग अलग घटनाओं का पटाक्षेप कर हरदोई पुलिस ने कोतवाली शहर इलाके से 8, सुरसा से 4, बघौली से 2, कछौना से 5, बिलग्राम से 8, सांडी से 3, माधौगंज से 5, मल्लावां से 5, संडीला से 3, कासिमपुर से 4, अतरौली से 5, हरियावां से 1, टड़ियावां से 5, पिहानी से 3, हरपालपुर से 4, लोनार से 3, बेहटागोकुल से 3, अरवल से 7, शाहाबाद से 4, मंझिला से 2, पाली से 2 और पचदेवरा से 3 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद किया और उनके परिवारों के सुपुर्द किया। हरदोई पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में युद्धस्तर पर किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए लोगों द्वारा उनकी सराहना भी की जा रही है।
- 'वन डे वन प्रॉब्लम' के तहत फरवरी माह में 681 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया
हरदोई पुलिस द्वारा वन डे वन प्रॉब्लम प्लान के तहत फरवरी माह में कुल 681 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। ज्ञात हो कि इस प्लान के तहत एसपी ने जिले के हर थाना इलाके की रोजाना कम से कम समस्या का सेम डे रिजोल्यूशन करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में हरदोई पुलिस द्वारा विभिन्न थाना इलाकों से जुड़े कुल 681 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।
What's Your Reaction?









