Hardoi News: Dial 112 द्वारा क्विक रेस्पॉन्स में हरदोई 5वें स्थान पर, एसपी के निर्देशन में बेहतर कानून व्यवस्था का पर्याय बन रहा जिला

प्रदेश के 10 टॉप जनपदों की लिस्ट में क्रमश: गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, संत रविदास नगर, हरदोई, कासगंज, जौनपुर, कौशांबी, बलरामपुर और चित्रकूट काबिज रहे। इससे पहले हर...

Mar 1, 2025 - 20:56
 0  51
Hardoi News: Dial 112 द्वारा क्विक रेस्पॉन्स में हरदोई 5वें स्थान पर, एसपी के निर्देशन में बेहतर कानून व्यवस्था का पर्याय बन रहा जिला

By INA News Hardoi.

Dial 112 द्वारा लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से क्विक रेस्पॉन्स देने के एवज में हरदोई जिले को प्रदेश में 5वां स्थान मिला है। फरवरी 2025 माह में Dial 112 द्वारा जिले में बेहतर पुलिस सर्विस दी जा रही है।

एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिला हरदोई बेहतर कानून व्यवस्था का पर्याय बन रहा है। पीड़ितों की तत्काल मदद को रेस्पॉन्स देने में हरदोई पुलिस पीछे नहीं है।

Also Read: UP: राजा भैया के बेबाक बोल- इस दिन राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था, CM योगी का समर्थन करते दिखे कुंडा के राजा भैया (Raja Bhaiya)

जोन तथा रेंज स्तर पर की गई रैंकिंग में हरदोई जिले ने 3:51 मिनट के क्विक रेस्पॉन्स के साथ 5वां स्थान हासिल किया है। बता दें कि प्रदेश के 10 टॉप जनपदों की लिस्ट में क्रमश: गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, संत रविदास नगर, हरदोई, कासगंज, जौनपुर, कौशांबी, बलरामपुर और चित्रकूट काबिज रहे। इससे पहले हरदोई जिले ने जनवरी 2025 माह में छठवां स्थान पाया था।

इस बार हरदोई की रैंकिंग 1 स्थान बेहतर हुई है। नतीजन जिला हरदोई ने dial 112 द्वारा पीड़ितों को क्विक रेस्पांस देने की सूची में 5वां स्थान हासिल किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow