UP: राजा भैया के बेबाक बोल- इस दिन राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था, CM योगी का समर्थन करते दिखे कुंडा के राजा भैया (Raja Bhaiya)

कुंडा विधायक ने 23 साल पहले गुजरात के 'गोधरा कांड (Godhra Incident)' की घटना का जिक्र करते हुए अपनी बात कही और कहा कि जब साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express...

Mar 1, 2025 - 00:40
 0  139
UP: राजा भैया के बेबाक बोल- इस दिन राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था, CM योगी का समर्थन करते दिखे कुंडा के राजा भैया (Raja Bhaiya)
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया

By INA News Uttar Pradesh.

यूपी की राजनीति में बेबाकी से राय रखने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने गोधरा कांड (Godhra Incident) को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने 27 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर 2002 के साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) अग्निकांड की भयावह घटना को याद किया। उन्होंने लिखा कि इस दिन राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था, जिनका अपराध सिर्फ इतना था कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने इस घटना को हिंदू समाज के लिए एक चेतावनी बताते हुए कहा कि “गोधरा शब्द सभी को याद रहता है, लेकिन साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) की चर्चा बहुत कम होती है।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान की तर्ज पर लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। कुंडा विधायक ने 23 साल पहले गुजरात के 'गोधरा कांड (Godhra Incident)' की घटना का जिक्र करते हुए अपनी बात कही और कहा कि जब साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) ट्रेन जलाई गई थी तो किसी ने अगड़ा, पिछड़ा और दलित नहीं पूछा था।

राजा भैया (Raja Bhaiya) ने आगे कहा, 'उनका अपराध ये था कि वे अयोध्या से अपने आराध्य श्री राम लला सरकार के दर्शन करके लौट रहे थे।' राजा भैया (Raja Bhaiya) आगे लिखते हैं कि उन मासूम हिंदुओं की क्या गलती थी? नारी, पुरुष, बच्चे बच्चियां किसी को नहीं छोड़ा गया। पेट्रोल डालकर उन्हें जीवित जला दिया गया।

Also Read: आगरा सुसाइड केस 2: ..फिर एक युवक ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर सुनाई दास्तां, प्रेमिका व घर वालों से प्रताड़ित होकर मौत को गले लगाया

विश्व के इतिहास में किसी भी राष्ट्र में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यक समाज का इस प्रकार निर्मम, क्रूर नरसंहार का कोई दूसरा उदाहरण हो तो बताइयेगा अवश्य और हां कृपया विचार करें कि उन्हें ज़िंदा जलाने के पहले क्या उनसे पूछा गया था कि वे अगड़ा, पिछड़ा या दलित हैं? याद रहे जुड़ेंगे तभी बचेंगे। राजा भैया (Raja Bhaiya) ने 27 फरवरी को X पोस्ट में कहा, "‘गोधरा’ शब्द सभी को याद होगा लेकिन ‘साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express)’ की चर्चा कम ही होती है, आज वही दुखद दिन है जिस दिन सन 2002 में साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) में राम भक्तों को ज़िंदा जला दिया गया था, उनका अपराध ये था कि वे अयोध्या से अपने आराध्य श्री राम लला सरकार के दर्शन करके लौट रहे थे।

नारी, पुरुष, बच्चे बच्चियां किसी को नहीं छोड़ा गया। पेट्रोल डालकर उन्हें जीवित जला दिया गया, विश्व के इतिहास में किसी भी राष्ट्र में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यक समाज का इस प्रकार निर्मम, क्रूर नरसंहार का कोई दूसरा उदाहरण हो तो बताइयेगा अवश्य, और हां कृपया विचार करें कि उन्हें ज़िंदा जलाने के पहले क्या उनसे पूछा गया था कि वे अगड़ा, पिछड़ा या दलित हैं? उन्होंने आगे लिखा, “नारी, पुरुष, बच्चे-बच्चियों को भी नहीं छोड़ा गया और पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया गया। क्या किसी राष्ट्र में इस प्रकार का निर्मम और क्रूर नरसंहार हुआ है?” राजा भैया (Raja Bhaiya) ने यह भी कहा, “अगर आप जानते हैं तो कृपया बताइए।”इसके साथ ही उन्होंने कहा, “याद रहे, जुड़ेंगे तभी बचेंगे।” जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का समर्थन करते हुए एक संदेश दिया है। राजा भैया (Raja Bhaiya) ने 23 साल पहले गुजरात में हुए गोधरा कांड (Godhra Incident) का जिक्र किया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

साल 2002 में फरवरी का महीना था, तारीख थी 27। ये वही मनहूस दिन था जब गुजरात के गोधरा नाम की एक जगह में साबरमती एक्सप्रेस (Sabarmati Express) के एस-6 कोच में आग लगा दी गई ।इस कोच में कारसेवक सवार थे, जो अयोध्या से आ रहे थे।इस अग्निकांड में 59 लोगों की जलकर मौत हो गई।

यूपी के कद्दावर नेता जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने हिंदुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजा भैया (Raja Bhaiya) महाकुंभ में पहुंच थे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा था कि वह सही कहते हैं, यदि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली गई तो आधे हिंदू तो अपने आप ही खत्म हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow