Sitapur News: विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में चौरासी कोसी परिक्रमा अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में लगायी डुबकी। 

84 कोसी परिक्रमा के चलते इस बार दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो शाम देर तक चलता रहता हैं ,शनिवार सुबह ब्रह्म...

Mar 1, 2025 - 12:02
79 Views
Sitapur News: विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में चौरासी कोसी परिक्रमा अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में लगायी डुबकी। 

 रिपोर्ट- सुरेंद्र कुमार INA NEWS नीमसार

नैमिषारण्य(सीतापुर) 84 कोसी परिक्रमा के चलते इस बार दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो शाम देर तक चलता रहता हैं ,शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य के राजघाट एवं देवदेवेश्वर घाट पर आदि गंगा गोमती में स्नान किया,सुबह सबसे पहले स्नान दान कर माँ ललिता देवी मंदिर,व्यास गद्दी, हनुमान गढी आदि पौराणिक तीर्थ स्थानों के दर्शन किए और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर शारीरिक सुख समृद्धि की कामना की।

धर्मनगरी नैमिषारण्य में इस बार 84 कोसी परिक्रमा पर श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य में आये साधु संत महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया भारी संख्या में आये हुये श्रद्धालु परिक्रमा में सम्मलित होंगे, मान्यता है कि इस 84 कोसी परिक्रमा की अमावस्या के पावन पर्व पर स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं , और सैकड़ों अश्वमेघ यज्ञ एवं मोक्ष की प्राप्ति होती हैं ,कहा जाता है की इस अवसर पर पितरों के निमित पूजा करने से भी जीवन मे सुख और शांति प्राप्त होती हैं। जन श्रुतियों के अनुसार कहा जाता है की 84 कोसी परिक्रमा मैं सम्मलित होने के लिय आज के दिन सभी देवी देवता नैमिषारण्य तीर्थ की नगरी मैं कही न कही विराजमान होते हैं। 

Also Read- आगरा सुसाइड केस 2: ..फिर एक युवक ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर सुनाई दास्तां, प्रेमिका व घर वालों से प्रताड़ित होकर मौत को गले लगाया

84 कोसी परिक्रमा के चलते तीर्थ में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी हाई अलर्ट पर रहा जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन व बैरिकेडिंग की व्यवस्था मुहैया कराई गई, किसी भी तरह की कोई श्रद्धालुओं के प्रति दिक्कत का सामना न करना पड़े इसलिए प्रशासन जगह-जगह पर अपनी नजरे बनाये हुआ एलर्ट दिखा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow