Sitapur News: ब्लाक में कभी नही मिलते सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमित चतुर्वेदी ।

विकासखंड मिश्रित में तैनात सहायक विकास अधिकारी (Assistant Development Officer) पंचायत प्रेम कुमार का बीते ...

Feb 17, 2025 - 16:03
84 Views
Sitapur News: ब्लाक में कभी नही मिलते सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमित चतुर्वेदी ।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित सीतापुर। विकासखंड मिश्रित में तैनात सहायक विकास अधिकारी (Assistant Development Officer) पंचायत प्रेम कुमार का बीते समय खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह व्दारा यहां से अकारण स्थानांतरण कराकर जिला कार्यालय पर अटैच करा दिया गया था । उसके बाद ब्लाक के कई वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी होने के बावजूद भी अभी हाल ही में ब्लाक पिसांवा से स्थानांतरित होकर आए अमित चतुर्वेदी (Amit Chaturvedi) को यहां का सहायक विकास अधिकारी पंचायत नियुक्त कर दिया। ताकि ग्राम पंचायतों में चल रहे भ्रष्टाचार का तालमेल बराबर चलता रहे। और उनके मन मुताबिक कार्य हों सके। 

परंतु ग्राम पंचायत अधिकारी एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमित चतुर्वेदी (Amit Chaturvedi) बीते एक मांह से पूरी तरह ब्लाक से गायब हो गए हैं। जब कि उनके पास एक दर्जन तक ग्राम पंचायतें भी कार्य करने के लिए दी गई है। परंतु वह अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाने में पूरी तरह से असमर्थ दिखाई दे रहे हैं । ग्राम पंचायत के लोग यहां पर आते हैं और उनको ढूंढ ढूंढ कर थक जाते हैं । 

Also Read- Ayodhya News: अब तक दिव्य अयोध्या (Ayodhya) ऐप से 69 लाख लोगों ने होम स्टे की कराई बुकिंग, 1100 से अधिक होम स्टे हैं रामनगरी में

परंतु बीते एक मांह से यहां पर तैनात प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमित चतुर्वेदी (Amit Chaturvedi) के दर्शन मिलना दुर्लभ हो रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों के निवासियों ने जिला प्रशासन व प्रदेश शासन का ध्यान इस और आकर्षित कराते हुए यहां पर तैनात प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमित चतुर्वेदी को हटाकर नया सहायक विकास अधिकारी पंचायत नियुक्त किए जाने की मांग की है। ताकि मिश्रित ब्लाक का कार्य सुचारु रुप से सम्पन्न हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow