Sitapur news: नगर विकास राज्य मंत्री ने संपत्तिकर ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ। 

 नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर (Minister of State Rakesh Rathore) ने हरी झंडी दिखा कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का किया शुभारंभ....

Feb 4, 2025 - 10:12
75 Views
Sitapur news: नगर विकास राज्य मंत्री ने संपत्तिकर ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

खैराबाद\ सीतापुर। बसन्त पंचमी के दिन नगर पालिका परिषद खैराबाद सीतापुर के संपत्तिकर ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ मा राकेश राठौर "गुरु" (Rakesh Rathore) नगर विकास राज्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का भी शुभारंभ किया गया। संपत्तिकर पोर्टल के शुभारंभ होने से अब नगर के समस्त सम्मानित नागरिक अपने संपति का विवरण स्वयं अपने मोबाइल में देख सकेंगे और अपने गृहकर ,जलकर एवं अन्य देयों का भुगतान ऑनलाइन अपने घर बैठकर कर सकेंगे।

नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का भी प्रारंभ किया गया । इस अवसर मंत्री द्वारा सम्मानित नागरिक गण से यह अपील किया गया कि सरकार निकायों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है इसके लिए यह आवश्यक है प्रदेश के सभी शहर अपने आय को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बने इसलिए अपने शहर के विकास में अपने करो का भुगतान समय से करे।

Also Read- Sitapur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 84 कोसीय होली परिक्रमा मेला एवं पंचकोसीय परिक्रमा मेला बैठक सम्पन्न।

साथ ही मंत्री द्वारा यह भी अपील किया गया कि सभी लोग अपने घर के गिला एवं सूखा कूड़ा को अलग अलग रखे और सड़क या नाली में न फेंके उसे नगर पालिका के गाड़ी या कर्मचारी को ही दे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खैराबाद की अध्यक्ष बेबी गुप्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सभाषद विष्णु कुमार, हबीब, मुन्नी, युसूफ खां, उमेश, शबेनाज़, सुनील, फरजन्द अली, अलोक बाजपेई, राकेश चंद्र, मो मुर्सलीन, मोमिना,  जफ़रयाब बेग, शकील अहमद, मो नसीम खां, जावेद,  सऊद अहमद, कविता,  साबिर अली,  हसीन अहमद, रसीदन निशा, शायरुन निशा, नासरा बानो, रोशन जहाँ, महरून निशा एवं नगर के सम्मानित नागरिक गण गौरव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, संदीप मिश्रा और निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow