Sitapur News: भ्रष्टाचार- केवड़ा में शोक फिट व नाली निर्माण में हुआ बड़ा घोटाला।  

विकासखंड रामपुर मथुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केवड़ा में शोक फीट व नाली निर्माण कार्यों में हुआ लंबा घोटाला (corruption)आपको बता दे...

By INA News Desk
Feb 4, 2025 - 10:20
67 Views
Sitapur News: भ्रष्टाचार- केवड़ा में शोक फिट व नाली निर्माण में हुआ बड़ा घोटाला।  
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

रामपुर मथुरा \ सीतापुर। विकासखंड रामपुर मथुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केवड़ा में शोक फीट व नाली निर्माण कार्यों में हुआ लंबा घोटाला आपको बता दे की सभी मानकों को दरकिनार करके शोक फीट व नाली का निर्माण ग्राम पंचायत में कराया गया है जिसमें काफी बड़ा घोटाला किया गया है।

आपको बता दे की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है और भ्रष्टाचार (corruption )की भेंट ग्राम पंचायत का विकास कार्य लगातार चढ़ रहा है। इसके पूर्व में भी सोशल मीडिया की सुर्खियों में विकासखंड रामपुर मथुरा नंबर वन रहा है जबकि ज्यादातर रामपुर मथुरा के खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी के द्वारा ग्राम पंचायत में भ्रमण भी किया जाता है और घोटाला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Also Read- Sitapur news: नगर विकास राज्य मंत्री ने संपत्तिकर ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

तो इससे यह प्रतीत होता है कि घोटाले पर रोक नहीं बल्कि खंड विकास अधिकारी के द्वारा घोटाला करने की ट्रेनिंग दी जा रही है और अक्सर करके खंड विकास अधिकारी रामपुर मथुरा का फोन रिसीव नहीं होता है जब किसी संबंध में बात करना चाहो तो क्षेत्रीय पत्रकारों का फोन रिसीव करना उचित नहीं समझते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement