Bijnor News: नूरपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या।
शादीशुदा प्रेमी जोड़े (Loving couple) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। मृतकों की पहचान...
रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
Bijnor News: थाना नूरपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े (Loving couple) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। मृतकों की पहचान सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों हरिद्वार से अपने गांव लौटे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आइए देखते हैं ये पूरी खबर...
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपला जागीर में एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ दो बच्चों का पिता था और हरिद्वार के रोशनाबाद में काम करता था, जहां खुशबू का परिवार भी रहता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात दोनों गांव में एक भट्टे के पास बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Also Read- Ballia News: GRP ने 45 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा, बलिया से पटना जाते समय धरा गया
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की।
#बिजनौर प्रेमी जोड़े ने प्रेम प्रसंग के चलते की आत्महत्या
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) February 17, 2025
जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या
परिजनों में मचा कोहराम रो रो कर बुरा हाल
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेजा
मामला थाना नूरपुर क्षेत्र का@bijnorpolice pic.twitter.com/jVcli1nCsB
What's Your Reaction?