Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, 18 फरवरी से प्रारंभ होगा विधानसभा का बजट सत्र। 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें ....

Feb 17, 2025 - 16:13
Feb 17, 2025 - 16:14
 0  20
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, 18 फरवरी से प्रारंभ होगा विधानसभा का बजट सत्र। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन में विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक में सम्मिलित हुए

Lucknow News: विधानसभा का बजट सत्र (budget session of assembly) 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी हिस्सा लिया। नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहाकि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें। 

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने की। नेता सदन योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए। 

Also Read- Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मजबूत प्रहरी बने सीआरपीएफ के जवान, सीमाओं से परे सेवा का संकल्प लेकर महाकुम्भ में जुटे जवान।

  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। 

बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।