Hardoi News: शिवसेना उत्तर प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का संडीला में हुआ भव्य स्वागत। 

शिवसेना (Shiv Sena) के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह (Thakur Anil Singh) ने कहा कि पूरी दुनिया मे श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे ऐसे पहले नेता थे जो जीवन पर्यंत तक हिंदुओं की अस्मिता व मान सम्मान.....

Mar 1, 2025 - 12:13
 0  133
Hardoi News: शिवसेना उत्तर प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का संडीला में हुआ भव्य स्वागत। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला / हरदोई: संडीला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील के पास उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह के हरदोई आगमन पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा अज्जू ने जोरदार स्वागत सम्मान किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे  प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह हरदोई के तहसील संडीला पहुंचे जहां पर शिवसेना के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा अज्जू व शिवसेना के शिव सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह को माला भगवा अंग वस्त्र पहनाकर हरदोई आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया।

संडीला नई तहसील के निकट आयोजित शिवसेना के कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया मे श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे ऐसे पहले नेता थे जो जीवन पर्यंत तक हिंदुओं की अस्मिता व मान सम्मान हेतु लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में बाला साहब ठाकरे की अहम भूमिका रही भारत सरकार को चाहिये कि अयोध्या में श्रद्धेय वाला साहेब ठाकरे की भी मूर्ति लगाये व पार्क, चौराहा व सड़क का निर्माण श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे  के नाम पर करे तथा श्रद्धेय वाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न भी दे। साथ ही संडीला क्षेत्र की पुरानी यादों को ताजा करते हुए संडीला के मशहूर  लड्डू की प्रशंशा की। 

शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा अज्जू ने कहा कि देश के युवाओं व नौजवानों से आह्वाहन किया जाता है कि वह श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी के आदर्शों व विचारों को अपने जीवन मे आत्मसात करें। तत्पश्चात प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह शिवसेना के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा अज्जू के आवास पर पहुंचे जहां पर भगवा साल और माला पहनकर ठाकुर अनिल सिंह का स्वागत हुआ अभिनंदन किया गया।इसके बाद शिव सैनिकों को हिंदुत्व की रक्षा करने का संकल्प सभी उपस्थित जनमानस को दिलाया गया और क्षेत्र में विकास में शिवसेना का सहयोग करें जनता से ऐसा आशीर्वचन लेने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।

Also Read- Prayagraj News: महाकुम्भ (Maha Kumbh) से मिला आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक कॉरिडोर हुए विकसित

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री शिवसेना के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा अज्जू, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार शिवसेना फुरकान खान, प्रदेश सचिव सुनील कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार  रवि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश दृवेदी, अरविंद सिंह, वीरू सिंह, सुमन शर्मा, अभय सिंह, सुनीता देवी, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश अवस्थी, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, अर्पित अस्थाना, सुरेंद्र अर्कवंशी, राजा यादव, विनय यादव, नूर मोहम्मद खान, राजाराम चौरसिया, संडीला नगर अध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, ज्ञान सिंह, देवेंद्र कुमार, विजय कुमार, अमर सिंह, शशि श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकुमार मिश्रा, अरविंद सिंह, राकेश दृवेदी, पप्पू त्रिवेदी, प्रांशू मिश्रा, अवनीश उत्तम, विनीत, अमित, अभिषेक, सत्यम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।