IIT बाबा अभय ने मीडिया हाउस में मारपीट का लगाया आरोप, Insta पर बयां किया दर्द, जानिये पुलिस ने क्या कहा?

शिकायत दर्ज कराई है कि इंटरव्यू के नाम पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें कमरे में ...

Mar 1, 2025 - 21:37
 0  72
IIT बाबा अभय ने मीडिया हाउस में मारपीट का लगाया आरोप, Insta पर बयां किया दर्द, जानिये पुलिस ने क्या कहा?

By INA News Noida.

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चित IIT बाबा ने वीडियो प्रसारित कर एक मीडिया हाउस में साक्षात्कार के दौरान मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने सेक्टर-126 थाने में तहरीर दी है। नोएडा के एक निजी चैनल में आईआईटी बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आईआईटी बाबा को एक नामी न्यूज चैनल ने अपने यहां डिबेट के लिए बुलाया। वहां तर्क-वितर्क शुरू हो गया। डिबेट में शामिल अन्य बाबाओं ने आईआईटी बाबा के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद आईआईटी बाबा पुलिस चौकी के बाहर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।

IIT बाबा उर्फ अभय सिंह महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। कभी चिलम पीते, कभी डांस करते, तो कभी अपने आध्यात्मिक विचार साझा करते, IIT बाबा की फैन फॉलोइंग रातों-रात लाखों में पहुंच गई। लेकिन अब वे एक विवाद में फंस गए हैं। बाबा ने 28 फरवरी 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि इंटरव्यू के नाम पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें कमरे में बंद करने की कोशिश की और डंडों से हमला किया। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम (Insta) लाइव भी शुरू कर दिया था, जिसे बाद में जबरन बंद करवा दिया गया।

Also Read: Hardoi News: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, RPF ने 2 को पकडकर पुलिस को सौंपा, पूंछतांछ जारी

इस घटना को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि बाबा आश्वस्त हो गए हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इस बीच, सोशल मीडिया पर भी यह मामला गरमाया हुआ है, जहां लोग इस हमले की निंदा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा, मुझे एक चैनल में इंटव्यू के लिए बुलाया गया था। चैनल की गेस्ट कोर्डिनेटर ने इंटरव्यू के लिए बकायदा फ्लाइट की टिकट बुक की थी। इंटरव्यू के दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने मेरे साथ बदसलूकी की। इस दौरान बाहर से कुछ भगवा वेशधारी लोग न्यूजरूम के अंदर आए और मेरे साथ हाथापाई की। मुझे जबरदस्ती कमरे के अंदर बंद करने का प्रयास किया गया।'

एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मारपीट की बात सामने नहीं आई है। IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह है। वे भारत के प्रतिष्ठित संस्थान IIT से ग्रेजुएट हैं। उनका आध्यात्मिक सफर वाराणसी के जूना अखाड़े से शुरू हुआ, जहां संत सोमेश्वर पुरी ने उन्हें दीक्षा दी। बाबा का कहना है कि जब जीवन में समस्याएँ बढ़ें और अकेलापन महसूस हो, तो आध्यात्मिकता की राह अपनानी चाहिए। उनके इस संदेश से लाखों युवा प्रेरित हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Abhey Singh (@kalkiworld777)

IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का दावा करने वाले अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ में काफी चर्चा में रहे थे। वहां उन्हें ‘इंजीनियर बाबा’ के नाम से भी जाना जाता था। उनका कहना है कि उन्होंने आध्यात्म का मार्ग चुनकर अपनी जिंदगी को शांति की ओर मोड़ लिया। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और उन्होंने कई धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। उन्होंने तहरीर में लिखा कि 'उस दौरान वहां मौजूद स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से प्रहार किया।

इस पूरी घटना के दौरान मैंने आत्मरक्षा करते हुए अपने आप को डंडे से बचाया और एक कोने में बैठकर पुलिस सहायता का इंतजार किया। पूरी घटना के दौरान मेरी इंस्टाग्राम (Insta) पर लाइव वीडियो चलता रहा, जिसमें अनेक साक्ष्य है। हालांकि बाद में उन लोगों ने उस व्यक्ति को भी बंद करवा दिया। हजारों लोग इंस्टाग्राम (Insta) और प्रत्यक्षदर्शी के रूप में इस घटना के साक्षी हैं।' हालांकि, बाद में उन्होंने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली जब पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो उन्हें सुरक्षा देगी। इस संबंध में सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में SHO, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वो समझ गए थे और उन्होंने शिकायत को और नहीं बढ़ाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow